15 साल पुराने वाहन अब सड़क पर नजर नहीं आएंगे

भोपाल। केंद्र सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी को लागू करने लिए जल्द एक बड़ा निर्णय लेने वाली है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को अगर मंजूरी मिल गई तो 1 अप्रैल 2022 से 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का रिन्यूअल नहीं होंगे। ऐसे में सड़कों पर 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां नजर नहीं आएंगी। गर्वनमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस संबंध में नियमों में संशोधन कर सुझाव मांगे हैं।

Update: 2021-03-14 08:55 GMT

बता दें लगातार बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए सरकार स्क्रैपिंग पॉलिसी लाई है। जिसमें पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों को सड़क से हटाया जा सके। इसकी शुरुआत सरकारी विभागों से होगी। ये नियम केंद्रीय या राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक उपक्रमों, नगरपालिका और स्वायत्त निकायों पर लागू होगा।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा है कि 1 अप्रैल 2022 से सरकारी विभाग 15 साल के बाद अपने वाहनों के पंजीकरण के प्रमाण पत्र का रिन्यूअल नहीं करवा पाएंगे। यह नियम सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, नगर निकायों और स्वायत्त निकायों पर लागू होगा।

Similar News