छः बीघा जमीन पर लहलहाती अफीम की खेती देखकर हैरान रह गए अधिकारी : Gwalior News

ग्वालियर (Gwalior News)। नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शनिवार को डोंगरपुर मौजे में 6 बीघा जमीन पर लहलहा रही अफीम की खेती को देखकर हैरान रह गये। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि डोंगरपुर क्षेत्र में खुलेआम अफीम की खेती लहलहा रही है। जिसके बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ छापामार कर कार्रवाई की। अफीम की खेती की कीमत 3 करोड़ रुपये के लगभग बताई गई है।

Update: 2021-02-21 12:28 GMT

रीवा के देवतालाब विधायक गिरीश गौतम मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे, भरा नामांकन

बताया गया है कि अफीम के पौधों में फूल आना शुरू हो गये थे। इस खेती को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। कार्रवाई दौरान खेत में पूरन सिंह कुशवाह काम करते पाया गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम ने बुल्डोजर चलवाकर अफीम की खेती को नष्ट करवा दिया। 
बताया गया है कि पूरन सिंह दो लोगों के नाम टीम को बताए हैं। जिनके लिए वह अफीम की खेती में काम करता था। नारकोटिक्स की टीम ने एनडीपीएस के तहत पूरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दो लोगों की तलाश की जा रही है।

नगर निगम भोपाल की पहल, टैक्स न जमा करने वालों के घर बजेगा बैंड....

MP : फिर व्यापमं काण्ड की आशंका जताई, पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र

सेल्फी में बिगड़ा संतुलन गहरे कुएं में गिरी युवती, बचाने गया युवक भी फंसा : MP NEWS UPDATE

मानवता शर्मसार: अस्पताल से महिला को घसीटकर गार्ड ने किया बाहर, तमाशा देखते रहे आमजन....

MP में बिजली उपभोक्ताओं को फिर लगेगा बिल का तगड़ा झटका, बिजली बिल बढ़ाने जा रही हैं कंपनियां

Similar News