क्या है No Shave November, क्यों नहीं कटाते लोग इस महीने बाल और दाढ़ी

आइये जानते हैं No Shave November से जुडी साडी जानकारियां।

Update: 2021-11-24 13:16 GMT

No Shave November: दुनियां में लोग अपने आप को आकर्षक बनाने तथा अपने आपको फैशनेबल दिखाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। लड़कों की बात करें तो लड़के फैशन तथा अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। मगर क्या आपने "नो शेव नवंबर" (No Shave November) के बारे में सुना है। आइए आपको नो शेव नवंबर के पीछे की वजह को बताते हैं।

क्या है नो शेव नवंबर (No Shave November)

पुरुष युवाओं में बहुत प्रचलित नो शेव नवंबर है जिसमे पुरुष नवंबर के पूरे महीने में अपने बाल नहीं कटाते हैं। दरअसल नो शेव नवंबर (No Shave November) कैंसर के विरोध में चलाया गया कैंपेन है जिसे एक अमेरिकी एनजीओ 'मैथ्यू हील फाउंडेशन' ('Matthew Heal Foundation') ने वर्ष 2009 से शुरू किया था। यह कैंपेन मैथ्यू और उसके बच्चों से प्रेरित है। मैथ्यू शिकागो में रहने वाला कैंसर का मरीज था जिसकी मौत नवंबर, 2007 में कैंसर से जूझते हुए हो गई थी। मैथ्यू के गुजर जाने के बाद उसके 8 बच्चों ने अपने पिता को सम्मान देने के लिए कैंसर से लड़ रहे लोगों के लिए कुछ मदद करने का सोचा और "मैथ्यू हील फाउंडेशन" की शुरुआत हुई।

नवंबर के महीने में लोग अपनी दाढ़ी/बाल/वैक्सिंग इत्यादि किसी भी तरह से शरीर के बालों को नहीं कटवाते हैं और इसके माध्यम से वे कैंसर का विरोध करते हैं तथा उसके प्रति जागरूकता फैलाते हैं। इस कैंपेन का उद्देश्य है कि इस महीने में बाल ना कटवाने से बचे पैसों को कैंसर से बचाव में काम कर रहे एनजीओस तथा अन्य संस्थाओं को दे कर उनकी मदद करना।

Tags:    

Similar News