शिक्षक गिरफतार, फेल कर देने की धमकी देकर छात्राओं के साथ करता था.....

अलवर। विद्यालय एक पवित्र स्थल है। इसे ऐसेे ही शिक्षा का मंदिर नही कहा जाता है। इस विद्या के मंदिर में छात्रों को भविष्य को संवारा जाता है

Update: 2021-02-16 06:41 GMT

शिक्षक गिरफतार, फेल कर देने की धमकी देकर छात्राओं के साथ करता था…..

अलवर। विद्यालय एक पवित्र स्थल है। इसे ऐसेे ही शिक्षा का मंदिर नही कहा जाता है। इस विद्या के मंदिर में छात्रों को भविष्य को संवारा जाता है और यह काम कोई और नही शिक्षक करते हैं। तभी तो इन शिक्षकों को भगवान की तरह पूजा जाता है। विद्यालय में शिक्षक ही छात्रों के माता पिता होते हैं। लेकिन जब यही शिक्षक लोभी और स्तरहीन होकर छात्रों का ही शोषण करने लगें तो देश का भविष्य क्या होगा यह कहा नही जा सकता।

घर से माता पिता निश्चिंत हो कर अपने बच्चों को इन शिक्षकों के भरोषे भेज देते हैं। लेकिन जब यही शिक्षक हवसी दरिंदे हो जाते हैं तब किस पर भरोषा किया जाय। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर जिले का सामने आया है। जहां विद्यालय के शिक्षक छात्राओं को फेल कर देने की धमकी देते हुए उनके साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही शारीरिक संबंध बानाने की बात करता था। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनो को दी जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा .

Full View Full View Full View

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अलवर के मांडण थान क्षेत्र में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसराना में कार्यरत शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बताया गया है कि शिक्षक देवप्रकाश यादव छात्राओं को बहलाने के साथ ही फेल करने की धमकी देकर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाता था। साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ भी करता था। जिस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफतार कर लिया है।वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं के परिजनांे की शिकायत पर विद्यालय में जानकारी एकत्र की गई। बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफतार कर उस पर एससी-एसटी, पाक्सो एक्ट, छेड़खानी जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

NOKIA 2.4 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत, specifications, features…

Samsung Galaxy A12, Galaxy A02s बजट स्मार्टफोन हुए लॉन्च, देखे कीमत और …

OPPO F17, A15, A12, Reno 3 Pro की कीमतों में हुई भारी कटौती, हुए इतने सस्ते

मुरादाबाद की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधी दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

10वी में फेल होने से 2 छात्राओं ने की आत्महत्या, REWA में हड़कंप

MP: 2500 छात्र-छात्राओं को लेकर आएगी कोटा से 100 बसे

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News