मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में चार नामों को लेकर संशय बरकरार...

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में चार नामों को लेकर संशय बरकरार...भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं सियासी गलियारे में फिर

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में चार नामों को लेकर संशय बरकरार…

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं सियासी गलियारे में फिर शुरू हो गई हैं। सूत्रों की माने तो शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार 3 जनवरी 12.30 बजे होगा। इसके लिये सूचना मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 12.30 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत एवं तुलसी सिलावट को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 6 पद रिक्त हैं जिनमें दो नाम तय हैं लेकिन चार नामों पर संशय बना हुआ है।

रीवा: टाइगर सफारी के येलो बाघ नकुल ने तोड़ा दम, 3 शावक सहित 5 बाघों की हो चुकी है मौत….

अब देखना यह है कि चार पदों पर कौन बाजी मारता है अथवा खाली ही रखे जाएंगे। हालांकि अभी यह कहा जा रहा है कि आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण का समय तय नहीं हुआ है।

राज्यपाल आनंदीबेल पटेल मध्यप्रदेश से बाहर हैं। उनके रविवार को भोपाल पहुंचने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति प्रदान कर दी है।

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं लगातार चल रही है।

रीवाः जिला पंचायत सदस्य दम्पति पर हमला,गम्भीर रूप से तीनों घायल…

प्रदेश के 6 शहरों में शुरू होंगे सेफ सिटी कार्यक्रम, मंत्रिपरिषद की मंजूरी….

रीवा : तालाब में मिली युवक की लाश को चौराहे पर रखकर परिजनों ने किया हंगामा

सहारा इंडिया की 99 एकड़ जमीन की खरीदी बिक्री पर कलेक्टर ने लगाई रोक

Similar News