उत्तरप्रदेश

ये कैसी बारात! शादी के 45 दिन बाद भी नहीं लौट पाएं दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते हैं- कबै लउटिहीं बाराती?

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
ये कैसी बारात! शादी के 45 दिन बाद भी नहीं लौट पाएं दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते हैं- कबै लउटिहीं बाराती?
x
एक बारात तो निकली पर अभी तक लौट के नहीं आई। शादी के 45 दिन बाद भी दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों के लौटने की कोई खबर नहीं है। अब गांव में दूल्हे
उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक बारात तो निकली पर अभी तक लौट के नहीं आई। शादी के 45 दिन बाद भी दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों के लौटने की कोई खबर नहीं है। अब गांव में दूल्हे के घर में रोज पड़ोसी पूछने आते हैं कि कबै लउटिहीं बाराती? और महिलाएं एक ही जवाब देती हैं-पता नहीं कबै अइहैं।

बिहार के बेगूसराय गई थी बारात

कानपुर नगर के चौबेपुर के गांव करीब नगर से महबूब खान के पुत्र मो. इम्तियाज का रिश्ता बिहार बेगुसराय बलिया प्रखंड के फतेहपुर गांव में मो. हामिद की भांजी खुशबू खातून से तय हुआ था। दूल्हा बना इम्तियाज 20 मार्च को बारात लेकर निकाह के लिए निकला था। करीब दस लोगों की बारात में उसकी मां, पिता और कुछ रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसी दोस्त भी शामिल गए थे।

आंध्र प्रदेश गैस ट्रैजिडी: Styrene Gas ने मचाई तबाही, अब तक 9 की मौत, हज़ारों बीमार, जानिए कितनी खतरनाक है स्टीरीन

21 मार्च को इम्तियाज और खुशबू का निकाह पढ़ा गया और बारातियों की जमकर मेहमाननवाजी की गई। दूसरे दिन दुल्हन की विदाई से पहले जनता कर्फ्यू की घोषणा हो गई तो बारात वहीं रुक गई। इसके बाद लॉकडाउन की घोषणा होते ही दूल्हा और दुल्हन के साथ बारात वहीं फंस गई।

बारात लौटने का इंतजार करके रिश्तेदार भी चले गए

गांव के घर में मौजूद बहन आफरीन बताती हैं कि निकाह के समय रिश्तेदार आए थे और सभी दूल्हा-दुल्हन का बेसब्री से इंतजार था। लॉकडाउन में बारात फंस जाने के कारण जब काफी दिन तक बारात वापस नहीं आ सकी तो रिश्तेदार भी चले गए हैं। अब तो घर में खाना बनाने के लिए राशन लाने वाला भी कोई नहीं और पैसे भी खत्म हो गए है। पड़ोस से जो लोग बारात में गए थे, उनके घर के लोग रोजाना पूछने आते हैं कि बारात कब लौटकर आएगी।

लॉकडाउन में फंस गए हैं बाराती

करीम नगर में रहने वाले चचेरे भाई सगीर ने बताया कि परिवार की बैंड कंपनी है और इम्तियाज भी बैंड बजाता है। घर से दूल्हा इम्तियाज के साथ परिवार के दस लोग गए थे। लॉकडाउन में सभी बाराती वहीं फंसे हैं। मोबाइल फोन पर रोज उनसे बातचीत हो रही है। इम्तियाज के पिता बीस हजार रुपये लेकर गए थे, वो भी वहां खत्म हो चुके है। गांव में आए लेखपाल को जानकारी देकर नाम दर्ज करा दिए हैं ताकि सभी दूल्हा दुल्हन समेत सभी की वापसी हो जाए।

कन्या पक्ष भी मेहमानवाजी में हुआ कंगाल

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय संवादाता ने कन्या पक्ष का हाल लिया तो सामने आया कि 45 दिन तक मेहमाननवाजी करते-करते वो भी कंगाली के कगार पर पहुंच गया है। मो। हामिद ने भांजी खुशबू के निकाह की जिम्मेदारी ली थी। बारात के स्वागत के बाद एक दो दिन तक उन्होंने किसी तरह सभी को खाना खिलाया लेकिन बाद में पैसा खत्म हो गया। कुछ दिन तक दूल्हा पक्ष ने अपने पैसों से खाने का इंतजाम किया लेकिन वह भी ज्यादा दिन तक चल सका।

ASI तनवीर खान गिरफ्तार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की दी थी धमकी

इसपर दुल्हन ने अपने बैंक खाते से दो हजार रुपये निकालकर दूल्हे को दिए, जिससे कुछ दिन तक खाना पीना चलता रहा। अब दोनों परिवारों के पास खाने के लिए पैसा नहीं है। दूल्हे के पिता मो। महबूब ने बताया कि घर लौटने के लिए हर तरह के प्रयास किए लेकिन कोई उपाय नहीं निकल पाया।
स्थानीय पूर्व जिला पार्षद मो। नगीना ने बताया कि वधू पक्ष की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए बारातियों के भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। दूल्हे के जीजा नदीम नाजिम ने बताया कि फोन पर घर बात होती है तो वहां भी राशन खत्म होने से परेशानी हो रही है।
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story