उत्तरप्रदेश

देवरिया : बलात्कारी को टिकट! विरोध किया तो महिला नेता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की मारपीट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
देवरिया : बलात्कारी को टिकट! विरोध किया तो महिला नेता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की मारपीट
x
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में महिला नेता के साथ कार्यकर्ताओं की हाथापाई का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में महिला नेता के साथ कार्यकर्ताओं की हाथापाई का मामला सामने आया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता तारा यादव ने आरोप लगाया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है क्योंकि वह पार्टी के फैसले पर सवाल उठा रही थीं।

उन्होंने मामले के संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी से भी जवाब मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया में उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने मुकुंद भास्कर को टिकट दिया है।

कांग्रेस
तारा यादव

पार्टी की नेता तारा यादव ने भास्कर को टिकट देने पर ऐतराज जताया, जिसके बाद उनके साथ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ही बदसलूकी की गई।

तारा यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की,

जब वह एक 'रेपिस्ट' मुकुंद भास्कर को टिकट के पार्टी के फैसले पर सवाल उठा रही थीं।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like करें

अब ट्रेन छूटने से 5 मिनट पहले होगा ये बड़ा काम, पढ़िए नहीं तो…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story