उत्तरप्रदेश

प्रयागराज के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 अधिकारियों की मौत, कई प्रभावित, अस्पताल में चल रहा इलाज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
प्रयागराज के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 अधिकारियों की मौत, कई प्रभावित, अस्पताल में चल रहा इलाज
x
यूरिया खाद यूनिट में अचानक अमोनिया गैसे का रिसाव होने से उसकी चपेट में आये दो अधिकारियों की मौत हो गई है। वही अन्य प्रभावित कर्मचारियों

प्रयागराज के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 अधिकारियों की मौत, कई प्रभावित, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रयागराज। यूरिया खाद यूनिट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आये दो अधिकारियों की मौत हो गई है। वही अन्य प्रभावित कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उक्त घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। वही इस हादसे की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर समेंत आल अधिकारी मौके पर पहुंच गये। वही विशेषज्ञों ने गैस के रिसाव पर कापू पा लिया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्रयागराज के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 2 अधिकारियों की मौत, कई प्रभावित, अस्पताल में चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार प्रयाग राज के फुलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड इफको में यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसमें दो अफसरों समेत 14 लोगों के प्रभावित होने की जानकरी मिली है। बताया गया है कि असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गई। 12 अन्य को शहर स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


गैस का रिसाव होने की जानकारी होते ही मौके पर कई बडे अधिकारी पहुंच गये। जहां से गैस का रिसाव हुआ उसे ठीक कर दिया गया है। वही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर गैसा का रिसाव कैसे हुआ। लेकिन चर्चा रही कि यूरिया उत्पादन इकाई में किसी पंप में लीकेज की वजह से गैस का रिसाव हुआ।

सनी लियोनी का ऐसा लुक जिसे किसी ने देखा नहीं होगा, शेयर करते ही मचा बवाल, चाहने वालों ने कहा….

अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर पर किसानों को मिलेगी सौगात, पूरे प्रदेश में होंगे किसान कल्याण कार्यक्रम : Cm Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस कर्मियों को किया बर्खास्त, एसपी का तबादला- Bhopal News

भारी विरोध के बीच आश्रम पर चला बुल्डोजर, खाली कराई गई हाइवे की जमीन-Rewa News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story