
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- UP : शादी समारोह में...
UP : शादी समारोह में पूड़ी बेलने गई महिला के साथ हलवाइयों ने किया गैंगरेप, सड़क पर फेंका

उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। जहां एक महिला के साथ हलवाइयों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। यह महिला हलवाईयों के साथ पूड़ी बेलने का काम किया करती थी। बीते दिनों एक शादी समारोह था। जिसमें हलवाईयों ने उस महिला को पूड़ी बेलने के लिए बुलाया था।
इसी दौरान मौका पाकर महिला को हलवाई एक सूनसान स्थान पर ले गए। जहां पांच की संख्या में रहे लोगों ने उसे पकड़कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर वह वहां से भाग निकले। महिला को जब होश आया तो थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र की है। जहां एक मैरिज गार्डेन में हलवाई ने महिला को पूड़ी बेलने के लिए बुलाया था। आरोपी देर रात किसी काम के बहाने महिला को मैरिज हाल के रेस्ट रूम में ले गए। जहां तीन लोग पहले से मौजूद थे। महिला का आरोप है कि प्रेम सिंह एवं उसके काका व तीन अन्य मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जब वह इस दौरान बेहोश हो गई थी तो उसे आंवलखेड़ा क्षेत्र की सड़क पर फेंककर चले गए।
तड़के जब महिला को होश आया तो वह थाने पहुंची। जहां उसे कोई पुलिस वाले नहीं मिले। सुबह होते ही ग्रामीण व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। महिला ने पूरे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सूचना कन्ट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचे बरहन थाना प्रभारी ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अगरा रेफर कर दिया गया। तो वहीं पुलिस महिला के बयान के आधार पर मौके पर पहुंचकर फाॅरेंसिक जांच की और साक्ष्य जुटाए। इस पूरे मामले में एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने हलवाई सहित पांच लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।