उज्जैन

मध्यप्रदेश में एक और क्रूर वारदात: महिला की जीभ, गला और स्तन काटकर घर के बाहर फेंका

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
मध्यप्रदेश में एक और क्रूर वारदात: महिला की जीभ, गला और स्तन काटकर घर के बाहर फेंका
x
उज्जैन/नागदा। एक महिला फिर क्रूर वारदात की शिकार हो गई। जिसने भी सुना और देखा उसकी रूह कांप गई। मामला मध्यप्रदेश के नागदा जिले का है जहां

एक और क्रूर वारदात: महिला की जीभ, गला और स्तन काटकर घर के बाहर फेंका

उज्जैन/नागदा। एक महिला फिर क्रूर वारदात की शिकार हो गई। जिसने भी सुना और देखा उसकी रूह कांप गई। मामला मध्यप्रदेश के नागदा जिले का है जहां महिला के साथ उसके पति, ससुर, सास और मौसी सास द्वारा ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। बताया गया कि महिला पर चरित्र संदेह को लेकर उसके पति, सास, ससुर और मौसी सास द्वारा घर में बंद कर उसका गला, जीभ और स्तन काट दिया। वहीं यह भी पता चला है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में घातक चोट पहुंचाई गई है। इसके बाद महिला को मारते हुए घर के बाहर लेकर आये और मृत समझकर फेंक दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गये।

यह भी पढ़े :देश फिर शर्मसार! दिव्यांग लड़की के साथ रेप कर फोड़ दी दोनों आँखें…

इस वारदात को पड़ोसी देख रहे थे लेकिन किसी ने बच्चे की हिम्मत नहीं जुटाई न ही पुलिस को सूचना दी। महिला दर्द से करार रही थी लेकिन कोई उसके करीब नहीं गया। कहीं से वारदात की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक होने के कारण इंदौर के लिये रेफर कर दिया गया है। मामला नागदा जिले के विद्या नगर क्षेत्र का है। जहां मंगलवार की सुबह महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही थी, वहीं ससुराल वाले महिला को मारे हुए घर से बाहर लेकर आ गये। पति के हाथ में तलवार लहरा रही थी।

MP : बिस्किट लेने गई 9वीं की छात्रा का दुकानदार ने किया रेप, फिर गला घोंटकर मार डाला, शव छुपाने में पत्नी ने भी की मदद...

खून से लथपथ महिला को मृत समझ कर घर से बाहर फेंक दिये और सभी फरार हो गये। बिलग्राम थाना पुलिस ने बताया है कि आरोपी पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम सोलंकी, मौसी सास कलाबाई और गेंदाबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : विंध्य में हैवानियत! महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला, तीन गिरफ्तार

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook
| WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story