टेक और गैजेट्स

ISRO ने गगनयान 'Low Altitude Escape Motor' का सफल परीक्षण किया, इतिहास रच दिया

ISRO ने गगनयान Low Altitude Escape Motor का सफल परीक्षण किया, इतिहास रच दिया
x
ISRO Gaganyaan Low Altitude Escape Motor: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पूरे देश को फिर से गौरव के क्षण दिए हैं

ISRO Gaganyaan Low Altitude Escape Motor: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन यानी ISRO ने इतिहास रचने का काम किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा गगणयान के लो अल्टीट्यूड स्केप मोटर (Gaganyaan Low Altitude Escape Motor) का सफल परीक्षण किया गया है. आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से ISRO ने एक और सफलता हासिल की है. मिशन सफल होने के बाद इसरो का बयान भी सामने आया है जिसमे ISRO ने कहा 'क्रू एस्केप सिस्टम' किसी भी घटना के मामले में 'गगनयान मिशन' के क्रू मॉड्यूल को अलग कर देता है और अंतरिक्ष यात्रियों की जान बचाने में सक्षम है.

गौरतलब है कि Indian Space Research Organization अपने मिशन गगनयान (Gaganyaan) को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है. भारत का पहला मानव मिशन साल 2023 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा. इस मिशन में भारत के तीन अंतरिक्ष यात्री भी होंगे. जो भारतीय वायुसेना के टॉप फ्लाईंग लेफ्टिनेंट हैं.

बता दें कि अंतरिक्ष में मानवों को भेजने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा, अबतक भारत इस उपलब्धि से भी अछूता रहा है लेकिन अगले साल यह मिशन भी पूरा हो जाएगा। लेकिन गगनयान मिशन की लॉन्चिंग से पहले दो टेस्ट किए जाएंगे जिनमे से एक मिशन में ISRO अंतरिक्ष के लिए तैयार किए रोबोट 'व्योम' को मिशन में भेजेगा और उसके बाद फ़ाइनल मिशन में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा।

इसरो के गगनयान मिशन के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story