अध्यात्म

Chanakya Nitti in Hindi : इन आदतों वाले इंसान के घर में होता है लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती है धन-धान्य की कमी

Aaryan Dwivedi
28 Feb 2021 4:09 PM GMT
Chanakya Nitti in Hindi : इन आदतों वाले इंसान के घर में होता है लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती है धन-धान्य की कमी
x
Chanakya Nitti in Hindi : आचार्य चाणक्य बहुत बड़े ज्ञाता था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जिंदगी के हर पहलुओं का जिक्र किया हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि जिन लोगों का स्वभाव परोपकारी होता हैं।

Chanakya Nitti in Hindi : आचार्य चाणक्य बहुत बड़े ज्ञाता था। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में जिंदगी के हर पहलुओं का जिक्र किया हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि जिन लोगों का स्वभाव परोपकारी होता हैं। उन्हें कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं। उनके घर हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। तो चलिए अपने श्लोकों के माध्यम से आचार्य चाणक्य व्यक्ति को कैसा स्वभाव रखने की बात कही हैं।

परोपकरणं येषां जागर्ति हृदये सताम। नश्यन्ति विपद्स्तेषां सम्पदरू स्युरू पदे पदे।।

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य कहते है कि जिन लोगों के हृदय में हमेशा परोपकार की भावना होती है उनके सभी दुख-दर्द नष्ट हो जाते हैं। उन्हें पग-पग में धन, वैभव एवं यश की प्राप्ति होती हैं। इसलिए जरूरी है कि मनुष्य को हमेशा अपने हृदय में परोपकार की भावना को बनाए रखना चाहिए।

पति-पत्नी के बीच प्रेम

आचार्य कहते है कि जिस मनुष्य के बीच पति-पत्नी में प्रेम रहता हैं। कभी किसी भी प्रकार की कटुता नहीं होती हैं। उनके घर लक्ष्मी का वास होता हैं। ऐवे व्यक्ति का घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता हैं। और वहां शांति का वातावरण बना रहता है।

धन संचयन की आदत को अपनाए

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को धन संचयन की आदत को अपनानी चाहिए। क्योंकि जरूरत पड़ने पर संचय किया हुआ धन ही काम आता हैं। इसलिए जरूरी है कि व्यर्थ में कभी पैसों को खर्च नहीं करना चाहिए। धन कमाने के साथ ही जरूरी है कि उसको अच्छी जगह निवेश किया जाए। इससे न सिर्फ धन में वृद्धि होती है बल्कि जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।

अन्न का करना चाहिए सम्मान

नीति शास्त्र में आचार्य ने बताया है कि अन्न का सम्मान मनुष्य को करना अति आवश्यक हैं। क्योंकि जिन घरों में अन्न का एक दाना भी बर्बाद नहीं होता है वहां लक्ष्मी का वास होता हैं। ऐसे व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती हैं।

बाॅलीवुड रेखा ने इन फिल्मों में निभाए बोल्ड किरदार, कभी अक्षय कुमार के साथ तो कभी ओमपुरी के साथ बटोरी सुर्खियां

खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Next Story