
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना: धनिया गांव से...
सतना
सतना: धनिया गांव से पकड़कर लाये गये तेंदुए की मुकुंदपुर टाइगर सफारी में मौत
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:08 PM IST

x
रीवा/सतना। दो दिन पूर्व सतना जिले के धनिया गांव से रेस्क्यू कर पकड़े गये तेंदुए की अचानक टाइगर सफारी में मौत हो गई है। पकड़े जाने के 24 घंटे के
रीवा/ सतना । दो दिन पूर्व सतना जिले के धनिया गांव से रेस्क्यू कर पकड़े गये तेंदुए की अचानक मुकुंदपुर टाइगर सफारी (Mukundpur Tiger Safari) में मौत हो गई है। पकड़े जाने के 24 घंटे के अंदर तेंदुए की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं।
बताया गया है कि तेंदुए को बेहोशी की ओवरडोज दवा दे दी गई थी जिस कारण उसकी मौत हो गई। कारण कि पकड़े जाने के बाद से तेंदुआ होश नहीं आ सका है।
वहीं टाइगर सफारी के अफसरों ने मृत तेंदुए का चुपचाप पीएम कराकर जल दिया गया है। अफसर गलती छुपाने के लिये लिए मामले की लीपापोती में जुटे हैं।
स्वस्थ तेंदुए के पकड़े जाने के 24 घंटे के अंदर मौत होने पर वन अधिकारियों और जू प्रबंधन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पहले भी तेंदुए के पग मार्क को बाघ और उसके 2 बच्चों पग मार्क बताकर इलाके में सनसनी फैला दी गई थी।
- यूनेस्को ने पन्ना टाइगर रिजर्व को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया,केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने अधिकारियो को दी बधाई
- धनिया गांव के ग्रामीणो ने ऐसे वन्य जीव को देखा कि दहशत में उनके गले से नही उतर रहा खाना-पानी : SATNA NEWS
- विंध्य में यहां होती हैं 'रावण की पूजा', लगते हैं जयकारे, फिर होता है पुतला दहन
Next Story




