
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना : सड़क दुर्घटना...

x
सतना : सड़क दुर्घटना में चार गंभीर, अस्पताल में भर्ती सतना : उचेहरा थाना अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकरा
सतना : सड़क दुर्घटना में चार गंभीर, अस्पताल में भर्ती
सतना : उचेहरा थाना अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई जिसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 100 पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल सतना के लिये रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़े : सतना : निगरानीशुदा बदमाशों ने थाना और पुलिस ने शहर की परेड लगाई…
घायलों में संतलाल कुशवाहा और राजकुमार कुशवाहा बताए गए हैं। एक अन्य सड़क दुर्घटना में मैहर केजेएस फैक्ट्री रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी सवार व्यक्ति एक भारी वाहन से टकरा गया। गंभीर स्कूटी सवार दो लोगों को गंभीर चोट पहुंची है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News
Next Story




