रीवा

रीवा शहर के चौराहों पर हर समय बना रहता है खतरा, हो सकता है कोई बड़ा हादसा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
रीवा शहर के चौराहों पर हर समय बना रहता है खतरा, हो सकता है कोई बड़ा हादसा
x
रीवा। वर्तमान में शहर के प्रमुख चौराहों की हालत बदतर हो चुकी है। रीवा शहर के चौराहों की तस्वीर देखकर नहीं लगता कि हम किसी बड़े शहर में निवास

रीवा. वर्तमान में शहर के प्रमुख चौराहों की हालत बदतर हो चुकी है। रीवा शहर के चौराहों की तस्वीर देखकर नहीं लगता कि हम किसी बड़े शहर में निवास कर रहे हैं। जहां देखों वहीं गड्ढा खोद दिया गया है। हालत यह है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। हर समय खतरा बना रहता है। चैराहे गड्ढे में तब्दील हैं। हाई स्पीड ब्रेकर का पता नहीं है। कहीं सिग्नल खराब पड़े हैं। मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।

रीवा शहर के मुख्य सिरमौर चौराहा का हाल देखा जाय तो चारों अस्त-व्यस्त है, न तो ट्रैफिक नियम का पालन करता है, न ही कोई यातायात पुलिस का जिम्मेदार नजर आता है। सिग्नल को कभी-कभार ही चलता है। यही हाल काॅलेज चौक का भी है। पूरी सड़क रतहरा से लेकर चोरहटा तक अस्त-व्यस्त है।

पुराने बस स्टैण्ड के समीप की हालत और खराब है। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस कर्मी कहीं नजर नहीं आते। इसी तरह ढेकहा-सेमरिया तिराहा के लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से लोग आने-जाने से कतरा रहे हैं।

रीवा : शहर के चौराहों पर हर समय बना रहता है खतरा

कब सुधरेंगे शहर के हालात

शहर के मुख्य सड़क की हालत अक्सर खराब ही बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना लगातार करना पड़ रहा है। खराब मार्ग के कारण शहर आने से कतराते रहते हैं। अगर जरूरी न हुआ तो बाईपास निकलना ही अच्छा समझा जाता है। हालांकि सुधार कार्य चल रहा है लेकिन कब तक सुगम मार्ग बन पाएगा कहा नहीं जा सकता।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story