लाल किले पर बर्ड फ्लू का खतरा, 26 जनवरी तक आम आवाजाही प्रतिबंधित हो

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
लाल किले पर बर्ड फ्लू का खतरा, 26 जनवरी तक आम आवाजाही प्रतिबंधित हो
x
नई दिल्ली। लाल किले में मृत पाये गये कौओं की जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। ऐसे में एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले में आम लोगां

लाल किले पर बर्ड फ्लू का खतरा, 26 जनवरी तक आम आवाजाही प्रतिबंधित हो

नई दिल्ली। लाल किले में मृत पाये गये कौओं की जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। ऐसे में एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले में आम लोगांे की आवजाही कुछ समय के लिए बंद रखने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि लाल किले में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों में सक्रमण का खतरा हो सकता है। लाल किले में गणतंत्र दिवस समारोह भी होना है। हर वर्ष वैसे भी 22 जनवरी से लाल किले को बंद कर दिया जाता था और फिर 26 जनवरी को इसे खोला जाता था।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मानी अमिताभ बच्चन की अपील

जानकारी के अनुसार लाल किले में एक सप्ताह पहले 15 कौओं की मौत हो गई थी। जिनकी सैम्पलिंग कर जांच के लिए जालंधर भेजा गया था। सोमवार की रात रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद एनिमल हसबैंडरी विभाग की चिंता बढ़ गई। विभाग का कहना है कि इसका संक्रमण मानव में न फेले इसलिए आवश्यक है लाल किले के गणतंत्र दिवास तक के लिए आम जन के लिए बंद कर दिया जाय। एनिमल हसबैंडरी विभाग ने अपनी राय शासन व प्रशासन को भेज दी है।

लाल किले पर बर्ड फ्लू का खतरा, 26 जनवरी तक आम आवाजाही प्रतिबंधित हो

दिल्ली में कई जगह बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन स्थानों को आम जन से अलग करते हुए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के चिडियाघर में ब्राउन फिश उल्लू में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई जिसके बाद उसे बंद कर दिया। पूर्वी दिल्ली का संजय झील पार्क और साउथ दिल्ली का द्वारका सेक्टर 9 पार्क भी बर्ड फ्लू की वजह से बंद किया जा चुका है।

यह भी पढ़े : टाटा कैंसर यूनिट अब जबलपुर में, कैंसर रोगियों को नहीं जाना पडेगा मुंबई

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story