रीवा

नहीं थम रहा रीवा में वारदातों का सिलसिला, कट्टे की नोक पर युवक का अपहरण

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
नहीं थम रहा रीवा में वारदातों का सिलसिला, कट्टे की नोक पर युवक का अपहरण
x
नहीं थम रहा रीवा में वारदातों का सिलसिला, कट्टे की नोक पर युवक का अपहरण रीवा। जिले में रेप अपहरण जैसी घटनाएं हो रही है। पुलिसिया तंत्र फेल नजऱ आ रहा

नहीं थम रहा रीवा में वारदातों का सिलसिला, कट्टे की नोक पर युवक का अपहरण

रीवा। जिले में रेप अपहरण जैसी घटनाएं हो रही है। पुलिसिया तंत्र फेल नजऱ आ रहा दिनदहाड़े घर पर घुस कर पिस्टल दिखा कर एक युवक का अपहरण किया गया है । घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अपहरण किए गए युवक का पता नहीं लगा पाई है।

मामला मनगवां थाना का है। जहाँ सैकड़ों की संख्या में पीड़ित युवक की पत्नी परिवार सहित थाना के सामनें पहुंचकर मोर्चा खोल दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने जबरन अपने मन का आवेदन लिखकर साइन करवाया है । लोगों द्वारा कहा गया था कि बाइक में बैठा कर ले गए हैं ।

जबकि पीड़ित की पत्नी ने सीधे तौर पर कहा है कि घर के अंदर से 10 बारह लोग घुसकर पिस्टल लगाकर दिनदहाड़े गांव वाले के सामने उठा ले गए सीधे-सीधे खुलेआम अपहरण हुआ है लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है पीड़ित के पत्नी का कहना है कि अपहरण करने वाले मेरे पति का हत्या कर सकते हैं पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

रीवा: CM SHIVRAJ ने किया सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल का लोकार्पण, उपचार का पूरा खर्च उठायेगी सरकार

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story