रीवा

शहीद दीपक सिंह के परिवार को शिवराज सरकार देगी 1 करोड़ और नौकरी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:54 AM IST
शहीद दीपक सिंह के परिवार को शिवराज सरकार देगी 1 करोड़ और नौकरी
x
रीवा. गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारत माँ के सपूत और रीवा के लाल दीपक कुमार सिंह शहीद हो गए थे. सीएम शिवराज सिहं चौहान ने

रीवा. गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारत माँ के सपूत और रीवा के लाल दीपक कुमार सिंह शहीद हो गए थे. शुक्रवार को दीपक सिंह का पार्थिव शरीर रीवा पहुंचेगा. उससे पहले सीएम शिवराज सिहं चौहान ने शहीद दीपक सिंह के परिवार के लिए बड़ी घोषणा की है. एमपी सरकार सम्मान निधि के तहत दीपक सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की राशि देगी. साथ ही परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी भी देगी.

मध्यप्रदेश के इस जिले में अगर 9 बजे रात के बाद निकलें, तो 14 दिन के लिए भेजे जाएंगे क्वारंटाइन सेंटर

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें दीपक 16 बिहार रेजिमेंट में पदस्थ थें, देश की रक्षा के खातिर उन्होंने भारत-चीन के बीच हुए सैन्य झड़प में देश के लिए अपनी शहादत दी है. शहीद दीपक सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा. अब कल यानि शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज से रीवा पहुंचेगा, जिसे आम जन के दर्शन के लिए रखा जाएगा एवं उनका अंतिम संस्कार मनगवां तहसील अंतर्गत ग्राम फरहदी में संपन्न होगा.

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story