
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा की बेटी वेदिका का...
रीवा की बेटी वेदिका का UPSC में चयन: कोरोनाकाल में बिजनेसमैन पिता को खोया, पर हार नहीं मानी; हासिल की 96वीं रैंक

UPSC CSE 2023 Result: रीवा की बेटी वेदिका बंसल ने UPSC की सिविल सर्विसेस एक्जामिनेशन 2023 में ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल कर पूरे विंध्य का मान बढ़ाया है। वेदिका रीवा के प्रख्यात ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के व्यवसायी अरुण बंसल की बेटी हैं। अरुण बंसल का निधन कोरोनाकाल के दौरान हो गया था। पिता के निधन के बाद भी बेटी वेदिका ने उनके सपनों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और आखिरकार मुकाम को हासिल कर लिया।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेस एक्जामिनेशन 2023 (CSE 2023) परीक्षा के परिणाम मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को जारी कर दिए हैं। इसमें रीवा के हेडगेवार नगर में रहने वाली वेदिका बंसल को 96वीं रैंक हासिल हुई है। वेदिका ने तीसरे अटैम्प्ट में यह सफलता हासिल की है।
पिता अरुण बंसल के असामयिक निधन के बाद वेदिका की पढ़ाई दो साल के लिए प्रभावित हुई। उन्होने इस सदमे से खुद को उभारा और एक बार फिर अपनी तैयारियों में जुट गई। वेदिका ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा रीवा के ज्योति स्कूल से की। इसके बाद उन्होने ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी का रुख किया। वहीं से उन्होने सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू कर दी।
वेदिका ने बताया कि उन्होने सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए एक रूटीन चार्ट बना रखा था। उसका वे कड़ाई से पालन करती रहीं। दिन के 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। पिता के निधन के बाद उन्होने 2021 और 2022 अटैम्प्ट नहीं दिया। इसके बाद उन्होने फैमिली के सपोर्ट से खुद को इस सदमे से उभारा और दोबारा पढ़ाई शुरू की।
वेदिका ने बताया कि पिता के न रहने की कमी हर पल महसूस होती है। उनका सपना था कि बेटी UPSC क्वालिफ़ाई कर सिविल सर्विसेस में जाए। जबकि व्यापार हमारा पारिवारिक पेशा है। आज पिताजी होते तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न होता। आज वे इस दिन को देख पाने के लिए हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, इस बात का काफी दुख है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.






