सीधी

सीधी के मैत्रेय का UPSC में चयन, 24 की उम्र में क्वालिफाई किया सिविल सर्विसेस एक्जाम

Aaryan Puneet Dwivedi
16 April 2024 6:03 PM IST
सीधी के मैत्रेय का UPSC में चयन, 24 की उम्र में क्वालिफाई किया सिविल सर्विसेस एक्जाम
x
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सीएसई 2023 के परिणाम मंगलवार, 16 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। इसमें सीधी जिले के मैत्रेय कुमार शुक्ल का भी चयन हुआ है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सीएसई 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें सीधी जिले के मैत्रेय कुमार शुक्ला का भी चयन सिविल सर्विसेस के लिए हुआ है। मैत्रेय की एआईआर 633 है।

UPSC ने मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को सिविल सर्विसेस एक्जाम (CSE) 2023 के परिणाम जारी किए हैं। परिणाम आने के बाद सीधी जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीधी के सिहावल स्थित अमिलिया निवासी मैत्रेय कुमार शुक्ला की सीएसई में 633 रैंक आई है। मैत्रेय ने महज 24 की उम्र में सिविल सर्विसेस का एक्जाम क्वालिफ़ाई किया है। उन्हे दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है, पहले प्रयास में मैत्रेय इंटरव्यू तक पहुंचे थे। मैत्रेय के पिता रजनीश शुक्ला हैं। उनकी माता अर्चना शुक्ला जनपद सदस्य हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story