रीवा

REWA: डॉ सिंघल की बेटी और बहन की दूसरी रिपोर्ट आई, पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
REWA: डॉ सिंघल की बेटी और बहन की दूसरी रिपोर्ट आई, पढ़िए
x
REWA: डॉ सिंघल की बेटी और बहन की दूसरी रिपोर्ट आई, पढ़िएREWA। डॉ राजेश सिंघल की बेटी तनिशा सिंघल और बहन सरिता अग्रवाल की दोबारा जांच रिपोर्ट
REWA: डॉ सिंघल की बेटी और बहन की दूसरी रिपोर्ट आई, पढ़िए

REWA। डॉ राजेश सिंघल की बेटी तनिशा सिंघल और बहन सरिता अग्रवाल की दोबारा जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य महकमे के लिए चिंता का सबब लेकर आई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक संजय गंाधी अस्पताल में भर्ती दोनों के दोबारा सेंपल लिए गए, जिनकी जांच रिपोर्ट एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है।

केंद्र सरकार ने Petrol-Diesel पर Excise Duty 13 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई, नई दरें लागू

इस बात की खबर लगते ही प्रशासनिक अमला भी सकते में आ गया और अस्पताल प्रबंधन से कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों की हालत सामान्य है, लेकिन जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आने से हर कोई चिंतित है। यह खबर अस्पताल में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। काबिलेगौर है कि डॉ सिंघल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बेटे, बेटी, पत्नी, बहन एवं अन्य संपर्क में आए लोगों के सेंपलजाँच कराये गए थे, जिसमें उनकी बेटी तनिशा और बहन सरिता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबसे उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी सामान्य है, लेकिन जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आने से अब सभी चिंतित हो गए हैं।

श्रम क़ानून में बड़ा बदलाव, सुबह 6 से रात 12 बजे तक दुकानें खोलने की छूट

अस्पताल में ही रहेंगे : अस्पताल के डॉटरों का कहना है कि दोनों मरीजों के 48 घंटे बाद एक बार फिर से सेंपल जाँच के लिए भेजे जायेंगे। जब तक जांच रिपोर्ट दो बार निगेटिव नहीं आयेगी तब तक उन्हें अस्पताल में रखा जायेगा।

[signoff]
Next Story