
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: शौचालय के नाम पर...
रीवा: शौचालय के नाम पर मालामाल हुए सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक, उपयंत्री..

रीवा: शौचालय के नाम पर मालामाल हुए सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक, उपयंत्री..
रीवा। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सिर्फ फर्जीवाड़ा हुआ है। गांवों में कुछ ही लोग जो स्वयं पैसे खर्च कर शौचालय का निर्माण करा लिया उन्हें छोड़ दिया जाय बाकी आज भी खुले में ही शौच कर रहे हैं।
जिले के मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र के 82 पंचायतों में कुछ पंचायतों के परिवारों को आज भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ नसीब नहीं हो पाया है, जबकि विभाग से प्रति हितग्राहियों के नाम पर राशि जारी हो गई है। वहीं कुछ हितग्राहियों को स्वप्रेरणा के तहत शौचालय के नाम सरपंच ने ढांचा तो खड़ा करा दिया लेकिन कई शौचालय तैयार इन शौचालयों में कहीं दरवाजा तो कहीं सीट नहीं लग पाई है।
MP : किसान आंदोलन में चला लट्रट, नकाब लगा कर घुसें उत्पाती
ऐसे में ये शौचालय भी हितग्राहियों को लाभ देने के बजाय सिर्फ विभागीय अधिकारियों के रजिस्टर में योजना पूर्ण होने के आंकड़े दर्ज कर रहे हैं। पूर्व मैं तैयार शौचालय करने के नाम पर में पंचायत से कई चरणों में लगभग करोड़ों रुपये की राशि का भुगतान करा लिया। हालांकि इस तरह की स्थिति सिर्फ यहीं नहीं है बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी योजना के तहत हितग्राहियों के नाम पर राशि तो जारी हो गई, लेकिन योजना सही तरह से धरातल पर उतर नहीं पाई है।
जमीनी स्तर पर अगर प्रशासनिक अधिकारी जांच पर उतर आए तो ग्राम पंचायत में बने शौचालय भ्रष्टाचार का उजागर हो सकता है। जिसमें सरपंच ,रोजगार सहायक ,सचिव मिलकर दुकान से दलाली का कारनामा भी शुरू किया था। कई शौचालय का निर्माण तो ऐसा हुआ बनते ही ढस गए। पद पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी शौचालय के नाम पर मालामाल हो गए अभी बद से बदतर स्थित है। ग्राम पंचायत में सड़क के किनारे शौच के लिए लोग निकल पड़ते हैं।
मध्यप्रदेश : चयनित 3629 जूनियर सेल्स मैनों का कल्पवास समाप्त, 10 फरवरी से ज्वाइनिंग की..
मौसम : अभी रहेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिन बाद बूंदाबांदी के आसार




