
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Rewa Fuel Panic News...
Rewa Fuel Panic News Live Updates: रीवा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर सच या अफवाह? सुबह 5 बजे से लंबी कतारें; जानिए पूरा सच

रीवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह से मची हलचल, सुबह 5 बजे से पंपों पर उमड़ी भीड़
रीवा जिले में गुरुवार सुबह अचानक एक अफवाह ने लोगों को परेशान कर दिया। खबर फैल गई कि पेट्रोल और डीजल खत्म होने वाला है। इसके बाद लोग सुबह 5 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल और डीजल भरवाने लगे, जिससे हालात थोड़े तनावपूर्ण हो गए।
इस अफवाह का असर सिर्फ रीवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ईरान-यूएस युद्ध और वैश्विक तेल संकट की खबरों के कारण देशभर में लोगों के मन में डर बना हुआ है।
घबराएं नहीं, समझदारी से काम लें
रीवा में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हो रही है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि स्टॉक पर्याप्त है और सप्लाई जारी है।
रीवा रियासत न्यूज की नागरिकों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लें। अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को भी सही जानकारी दें। यही समझदारी इस स्थिति को सामान्य बनाए रख सकती है।
Live Updates
- 26 March 2026 11:11 AM IST
पेट्रोल पम्प संचालक की अपील - परेशान न हों, सभी को पेट्रोल मिल रहा है
पेट्रोल पंप मैनेजर की लोगों से अपील : प्रतिदिन होने वाली सेल के हिसाब से हमारे पेट्रोल पंप में पर्याप्त पेट्रोल की मात्रा है, परेशान न हों, सभी को पेट्रोल मिल रहा है।
पेट्रोल पंप मैनेजर की लोगों से अपील : प्रतिदिन होने वाली सेल के हिसाब से हमारे पेट्रोल पंप में पर्याप्त पेट्रोल की मात्रा है, परेशान न हों, सभी को पेट्रोल मिल रहा है।@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@RewaCollector#JansamparkMP #रीवा #Rewa pic.twitter.com/k1dhSyuovR
— PRO JS Rewa (@ProjsRewa) March 25, 2026 - 26 March 2026 11:03 AM IST
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र का बयान
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसलिए तेल महंगा होने के डर से स्टॉक जमा करने की जरूरत नहीं है।
- 26 March 2026 11:01 AM IST
Rewa fuel panic news live updates: अफवाहों पर न दें ध्यान, सरकार ने जारी किया बड़ा बयान
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जनता को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, "देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। हमारे पेट्रोल पंपों और उन्हें सप्लाई करने वाले मुख्य डिपो (Terminals) पर तेल का फुल स्टॉक है। लोग सोशल मीडिया की अफवाहों में आकर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें न लगाएं।" पूरी खबर पढ़ें
- 26 March 2026 10:56 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates: कलेक्टर ने कहा - पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं
जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, सभी पेट्रोल पंपों में प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है : कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचें।
- 26 March 2026 10:55 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates: जिले में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता- कलेक्टर
रीवा जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसकी नियमित आपूर्ति जारी है। डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आएगी। आम जनता अफवाहों पर विश्वास न करें। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है : कलेक्टर - श्रीमती प्रतिभा पाल
- 26 March 2026 10:51 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates: अपील - घबराएं नहीं, समझदारी से काम लें
रीवा में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हो रही है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि स्टॉक पर्याप्त है और सप्लाई जारी है।
रीवा रियासत न्यूज की पाठकों और नागरिकों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लें। अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को भी सही जानकारी दें। यही समझदारी इस स्थिति को सामान्य बनाए रख सकती है।
- 26 March 2026 10:50 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates: अफवाहों के चलते पंपों में भीड़
इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है। कई लोग अपनी गाड़ियों में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। इससे न सिर्फ भीड़ बढ़ी है, बल्कि कुछ लोगों को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग घबराहट में खरीदारी करते रहेंगे, तो अस्थायी रूप से सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है।
- 26 March 2026 10:47 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates:अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग गलत खबरें फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के संदेश शेयर करना भी अपराध माना जाएगा।
इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह को आगे न बढ़ाएं।
- 26 March 2026 10:45 AM IST
रीवा प्रशासन अलर्ट: पंपों पर पुलिस तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का काम भीड़ को नियंत्रित करना और व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न हो।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन लोगों की घबराहट के कारण दबाव बढ़ रहा है।
- 26 March 2026 10:44 AM IST
Rewa Fuel Panic News Live Updates: कलेक्टर का बयान: “स्टॉक पर्याप्त है, घबराएं नहीं”
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करें। इससे केवल समस्या बढ़ेगी और अन्य लोगों को परेशानी होगी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




