रीवा

Rewa Fuel Panic News Live Updates: रीवा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर सच या अफवाह? सुबह 5 बजे से लंबी कतारें; जानिए पूरा सच

Aaryan Puneet Dwivedi
26 March 2026 10:41 AM IST
Updated: 2026-03-26 05:41:03

Live Updates

  • 26 March 2026 10:43 AM IST

    Rewa Fuel Panic News Live Updates: रीवा में ईंधन खत्म होने की अफवाह क्यों फैली?

    दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ईरान-यूएस युद्ध की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। इस युद्ध का सीधा असर कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ सकता है। इसी वजह से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर यह संदेश तेजी से फैल गया कि भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है।

    इसके साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर भी कुछ जगहों पर परेशानी की खबरें आई थीं, जिससे लोगों का डर और बढ़ गया। इन अफवाहों को फैलाने का काम सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से हो रहा है, ऐसी अफवाह फैलाने में लोकल स्तर के कुछ मीडिया संस्थानों का भी बड़ा हाँथ है। मीडिया लोगों को अफवाह से बचाने की बजाय उन्हें और पैनिक महसूस कराने में जुटी हुई है।

    हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भारत में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे बिना जांचे लोग आगे बढ़ा रहे हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.