रीवा

REWA के ये 12 पेट्रोल पंप को चालू रखने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
REWA के ये 12 पेट्रोल पंप को चालू रखने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर
x
REWA के ये 12 पेट्रोल पंप को चालू रखने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर REWA . कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कोरोना वायरस से बचाव, लॉकडाउन

REWA के ये 12 पेट्रोल पंप को चालू रखने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर

REWA . कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कोरोना वायरस से बचाव, लॉकडाउन का पालन कराने स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक वाहनों के उपयोग के लिए 12 पेट्रोल पंपों को चालू रखने के आदेश दिये हैं।

REWA : बाहर से आने वाला हर व्यक्ति 28 दिनों तक अपने घर से नहीं निकलेगा

जारी आदेश

जारी आदेश के अनुसार रघु अमृत पेट्रोल पंप डभौरा, उदय किसान सेवा केन्द्र लौर, श्याम बिहारी किसान सेवा केन्द्र चाकघाट, भैयालाल फिलिंग स्टेशन जवा, शारदा माता पेट्रोल पंप परासी गढ़, न्यू REWA सर्विस स्टेशन नया बस स्टैण्ड REWA, पाण्डेय फिलिंग स्टेशन सेमरिया

श्री राम फिलिंग स्टेशन मनगवां को केवल पुलिस विभाग REWA तथा सभी शासकीय वाहनों को पेट्रोल तथा डीजल देने के लिए अधिकृत किया गया है। इनके द्वारा अन्य किसी वाहन को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जायेगा।

वंदना तिवारी मर्डर : प्रेमिका को पकड़ने REWA आएगी INDORE की पुलिस

जारी आदेश के अनुसार सतनाम फिलिंग स्टेशन, बाणसागर REWA को सभी शासकीय वाहनों तथा एसडीएम एवं तहसीलदार हुजूर के वाहनों को ईधन देने के लिए अधिकृत किया गया।

ईधन देने की अनुमति

दुर्गा फिलिंग स्टेशन नईगढ़ी को केवल शासकीय वाहनों के लिए ईधन देने की अनुमति दी गयी है। जरहा फिल्म स्टेशन मनगवां तथा सिंह फिलिंग स्टेशन लालगांव को सभी वाहनों को डीजल एवं पेट्रोल की विक्री की अनुमति दी गयी है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story