रीवा

रीवा प्रशासन ने लगभग एक करोड़ रूपये की भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Aaryan Dwivedi
19 Feb 2021 7:07 PM GMT
रीवा प्रशासन ने लगभग एक करोड़ रूपये की भूमि से हटाया अवैध कब्जा
x
रीवा। जिले में माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करके ग्राम कौवाढान में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसका मूल्य एक करोड़ रूपये से अधिक है। भूमि का एरिया 2.3 हेक्टेयर है। इस भूमि पर अवैध रूप से लंबे समय से कब्जा किया गया था।

दुआरी चौराहा से रेलवे चौराहा मैदानी तक बनेगी पीसीसी सड़क, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के के निर्देश पर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस भूमि पर राजेश चतुर्वेदी के नाम लीज स्वीकृति है। उनके द्वारा अवैध कब्जे को हटाने के लिये आवेदन दिया गया था। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े विरोध के बावजूद दो हेक्टेयर से अधिक भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया।

यह भी पढ़ें : रीवा में अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त हुई 96 एकड़ सरकारी जमीन

Next Story