रीवा

LOCKDOWN के कारण REWA में समस्त पेट्रोल पम्प बंद करने के आदेश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:49 AM IST
LOCKDOWN के कारण REWA में समस्त पेट्रोल पम्प बंद करने के आदेश
x
LOCKDOWN के कारण REWA में समस्त पेट्रोल पम्प बंद करने के आदेश REWA. Collector बसंत कुर्रे ने आदेश दिये हैं कि कोरोना वायरस के

LOCKDOWN के कारण REWA में समस्त पेट्रोल पम्प बंद करने के आदेश

REWA. Collector बसंत कुर्रे ने आदेश दिये हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए LOCKDOWN की स्थिति में उपभोक्ताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश मोटर स्प्रिट तथा हाई स्प्रिट डीजल आयल (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 के प्रावधानों के अन्तर्गत आगामी आदेश तक पेट्रोल पंपों को पूर्णत: बंद रखने के आदेश जारी किये हैं।

CORONAVIRUS के बीच MP के इन शहरो में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

LOCKDOWN के कारण Collector ने निर्देश दिए हैं कि मेसर्स गुप्ता आटो सर्विस REWA, मेसर्स देवीधाम किसान सेवा केन्द्र डाढ़ी, मेसर्स सांई स्नेह फ्यूल्स छुहिया घाटी, मेसर्स श्री पेट्रोलियम ढेकहा, मेसर्स चिरहुला फिलिंग स्टेशन गुढ़, मेसर्स तत्पर पेट्रोलियम सेंटर सेमरिया, सेंगर बंधु ऑटो केयर मऊगंज, निर्मल ऑटो सर्विस मनगवां, वैभव फिलिंग स्टेशन मनगवां, श्री फिलिंग स्टेशन जवा, ओम फिलिंग स्टेशन देवतालाब, चंद्रभान किसान सेवा केन्द्र नईगढ़ी, बैकुण्ठपुर फिलिंग स्टेशन बैकुण्ठपुर, श्याम बिहारी किसान सेवा केन्द्र सिरमौर, अलोपन माता किसान सेवा केन्द्र सोहागी, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप गुढ़ चौक REWA, कनोडिया ब्रदर्स झिरिया, खन्ना आटो मोबाइल्स पुराना बस स्टैण्ड, सत्यनारायण रामनिवास जय स्तंभ, आस्था फ्यूल रामनई (रायपुर कर्चुलियान), विभा फिलिंग स्टेशन त्योंथर, देवम फ्यूल स्टेशन रायपुर कर्चुलियान, सिद्धिविनायक आयल एनर्जी गढ़ खुले रहेंगे। उन्होंने कहा है कि रिलायंस पेट्रोलियम कंपनी, डीजल पेट्रोल पंप अगडाल (चोरहटा हवाई पट्टी के पास), केबल जीआईओ नेटवर्क हेतु ही फ्यूल प्रदाय करेंगे।

Next Story