रीवा

आदेश: बाहर से जो व्यक्ति REWA आएगा उसे करना होगा ये ....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:49 AM IST
आदेश: बाहर से जो व्यक्ति REWA आएगा उसे करना होगा ये ....
x
आदेश: बाहर से जो व्यक्ति REWA आएगा उसे करना होगा ये ....REWA . कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बसंत कुर्रे ने CORONA वायरस महामारी संक्रमण के

आदेश: बाहर से जो व्यक्ति REWA आएगा उसे करना होगा ये ....

REWA . कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बसंत कुर्रे ने CORONA वायरस महामारी संक्रमण के प्रसार को देखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर निर्देश दिए हैं कि जिले में बाहर एवं दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सूचना ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को तथा नगरीय क्षेत्र में संबंधित पुलिस थाने में दूरभाष या मोबाइल से देना होगा।

SATNA में बाहर से आये व्यक्तियों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो दर्ज होंगे 3 अपराध

कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति तथा परिवार को अनिवार्यत: होम क्वारेंटाइन करना होगा तथा 28 दिन की अवधि तक वह अपने घर से नहीं निकलेगा।

जिले के बाहर से आये प्रवासी मुख्यत: राजस्थान राज्य के Bhilwara, Delhi, Indore, Bhopal, Jabalpur, Ujjain, Morena, Gwalior, Shivpuri, Khargone, Barwani, Vidisha, Chhindwara, Betul एवं अन्य जिलों या राज्यों से आने वाले प्रवासियों को CORONA कंट्रोल हेतु स्थापित दूरभाष नम्बर 07662-255142, जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 07662-226888, नगर निगम कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07662-254658 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 7049122399 पर अपनी सूचना दर्ज करायेंगे।

CM SHIVRAJ का बयान, न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है

रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा उनके घर में भेंट करने पर स्वयं को परीक्षण हेतु प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा है कि होम क्वारेंटाइन हेतु आदेशित कोई भी व्यक्ति घर से बाहर घूमते पाये जाने पर या ऐसा कोई व्यक्ति मेडिकल स्क्रीनिंग, सम्पर्क अनुरेखण में सहयोग नहीं करता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

CORONAVIRUS के बीच MP के इन शहरो में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

उन्होंने कहा कि REWA क्षेत्र में निवासरत समस्त व्यक्तियों को उनके सम्पर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के नाम, पता, फोन नम्बर नोट करने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने आयुक्त नगर पालिक निगम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि चलित वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से उक्त आदेश का एनाउंसमेंट कराना सुनिश्चित करें। जनपद पंचायत REWA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश की ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करायें।

Next Story