रीवा

ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे MCU रीवा के विद्यार्थी, कुलपति ने दिए थें निर्देश

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:49 AM IST
ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे MCU रीवा के विद्यार्थी, कुलपति ने दिए थें निर्देश
x
ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे MCU रीवा के विद्यार्थी, कुलपति ने दिए थें निर्देश कुलपति ने सॉफ्ट कॉपी में नोट्स देने एवं वीडियो कॉलिंग के जरिये

ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे MCU रीवा के विद्यार्थी, कुलपति ने दिए थें निर्देश

कुलपति ने सॉफ्ट कॉपी में नोट्स देने एवं वीडियो कॉलिंग के जरिये विद्यार्थियों से सम्पर्क बनाने का दिया निर्देश

रीवा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा (MCU, Rewa) परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी इन दिनों स्काइप विडियो कॉलिंग के ज़रिये ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं और घर में रहकर ही अध्ययन-अध्यापन के कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं। कोरोना त्रासदी को लेकर हुए लॉकडाउन की वजह से विश्वविद्यालय बंद चल रहा है। बंद के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति श्री दीपक तिवारी द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने एवं विद्यार्थियों को सॉफ्टकॉपी में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को दिया गया।

रीवा परिसर के प्रलेखन अधिकारी डॉ. बृजेंद्र शुक्ल ने सभी संबंधित शिक्षकों को ऑनलाइन बैठक के जरिये इस बात के लिए तैयार किया और शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के लिए जुट गये। एमए पत्रकारिता के अजय कुमार, सुधाकर ओझा, उमेश तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, हरिश द्विवेदी तथा बीएएमसी के अजीत उपाध्याय, कर्मवीर, रजनीश, अजीत, सौरभ आदि विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में बहुत ही उत्साह से भाग ले रहे हैं।

पढ़ें : भाजपा नेता को धक्का मारने वाले संयुक्त कलेक्टर सस्पेंड किए गए

इस संबंध में रीवा परिसर के पत्रकारिता विभाग के अतिथि व्याख्याता डॉ. आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से जहां एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो गया है वहीं वाट्सऐप व स्काइप आदि माध्यमों ने घर बैठे ही अध्ययन-अध्यापन को आसान कर दिया है। विद्यार्थी उत्साह के साथ ऑनलाइन कक्षाओं में भागीदारी कर रहे हैं और इस समय का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

आगे कहा कि नेटवर्क की समस्या की वजह से ऑनलाइन कक्षाओं में कभी-कभी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन घर बैठे विद्यार्थियों से इस तरह से सम्पर्ककर अध्यापन करना काफी सुखद अनुभव है। वहीं अतिथि व्याख्याता डॉ. अनीता पाण्डेय, जगमोहन राठौर, प्रदीप शुक्ल, हरिओम यादव आदि शिक्षकों ने भी ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक सफल प्रयोग बताया।

पढ़े: राशन को लेकर भड़के भाजपा सांसद ने तहसीलदार को पीटा, रासुका लगाने की मांग

इस विषय पर गुरुवार को डॉ. बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में सभी संबंधित अध्यापकों की एक ऑनलाइन बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें डॉ. शुक्ल ने सभी शिक्षकों से ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में उनका अनुभव पूछा और ऑनलाइन कक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। इस अवसर पर कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक रवि कुमार साहू ने सभी शिक्षकों से तकनीकि का उपयोग कर अध्ययन-अध्यापन को सफल बनाने का आह्वाहन करते हुए दिनांक 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे अगली बैठक की तिथि निर्धारित की।

इस ऑनलाइन बैठक में डॉ. बृजेंद्र शुक्ल, रवि कुमार साहू, जगमोहन राठौर, प्रदीप शुक्ल, डॉ. अनीता पाण्डेय, डॉ. आदित्य कुमार मिश्रा, हरिओम यादव, प्रकाश नारायण त्रिपाठी, नलिनी गुप्ता, विनोद कुमार दुबे, सुनील पाण्डेय आदि शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

-Shashank Dwivedi

पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद मौत का सबसे ज्यादा आंकड़ा मध्यप्रदेश का, अब तक 453 कोरोना केस मिलें

Next Story