
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA के विकास को लगेगा...
REWA के विकास को लगेगा चार चाँद, इस तरह होगा रतहरा का तालाब, मॉडल हुआ तैयार

REWA के विकास को लगेगा चार चाँद, इस तरह होगा रतहरा का तालाब, मॉडल हुआ तैयार
REWA। सत्ता बदलते ही रुके हुए काम फिर से जोर पकडऩे लगे हैं। लॉकडाउन में छूट मिलते ही कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। 100 करोड़ का मॉडल रोड और 100 करोड़ की लागत से बनने वाली सीतापुर पन्नी सड़क प्रमुख है। इसके अलावा ढ़ाई साल से अधर में फंसी करहिया सड़क का निर्माण भी जोर पकड़ लिया है। पीडलूडी 28 ऐसे प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने वाला है, जिनकी स्वीकृति भाजपा शासनकाल में मिली थी। ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में कई प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई थी। हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद उन प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था। सरकार बदलते ही विकास कार्यो में जैसे ग्रहण सा लग गया हो वैसे ही रीवा के पूर्व विधायक का सवर्णिम सपना भी रुक गया था जैसे भाजपा सरकार आई रुके हुए कामो को तेजी से चालू करने का काम चलने लगा
BIG NEWS: REWA में मिला एक और CORONA पॉजिटिव, संख्या हुई तीन
रतहरा तालाब का मॉडल तैयार
ज्ञात हो कि रतहरा से चोरहटा तक 100 करोड़ की लागत से कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है। बीच में काम रुक गया था। अब दोबारा से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। एजी कॉलेज के पास काम कंपनी ने शुरू कर दिया है और वही पूर्व मंत्री के जोर देने पर सरकार ने रतहरा में तालाब बनाने को हरी झंडी दे दी है ये तालाब अद्भुत होगा और रतहरा में तालाब बन जाने से रीवा को चार चाँद लग जायेगा
SHIVRAJ सरकार का ऐलान, अब MP की जनता यहाँ जमा कर सकेगी बिजली का बिल
रीवा वासियो ने 15 महीने से लटके सभी प्रोजेक्ट को लेकर कमलनाथ सरकार पर आपत्ति भी जताई थी वही कमलनाथ सरकार बजट का रोना रोटी रही अब सत्ता परिवर्तन हुआ और फिर भाजपा की सरकार आई तो पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कराने में अधिकारी जुट गए है। लॉकडाउन के बाद मजदूर नहीं मिल रहे हैं, तो मशीनरी से ही काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चार से पांच बड़े प्रोजेक्ट पर विभाग की नजर है। इसके बाद और भी छोटे छोटे प्रोजेक्ट लटके हैं, उन्हें भी बारिश के पहले पूरा कराने की योजना है।
[signoff]



