रीवा

मामा के राज में सुरक्षित नहीं है भांजियां: जितेन्द्र

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
मामा के राज में सुरक्षित नहीं है भांजियां: जितेन्द्र
x
प्रदेश सहित देशभर में जिस तरह से आए दिन बलात्कार एवं बेटियों की हत्या की घटनाएं सामने आ रही है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बेटी बचाओ, बेटी

मामा के राज में सुरक्षित नहीं है भांजियां: जितेन्द्र

रीवा। प्रदेश सहित देशभर में जिस तरह से आए दिन बलात्कार एवं बेटियों की हत्या की घटनाएं सामने आ रही है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा फ्लाफ होता नजर आ रहा है।

रीवा: वाहन शो रूम में घुसने के लिए चोरों ने जो रास्ता तैयार किए उसे देख कर पुलिस भी रह गई दंग, जानिए पूरा घटनाक्रम

यह आरोप ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अपने जारी बयान में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भांजियों का सुरक्षा का दम भरने वाले मुख्यमंत्री के ही राज में जिस तरह से आए दिन घटनाएं हो रही है उससे मामा किसी भी तरह की चिंता भांजियों की नहीं है। यह साफ जाहिर हो रहा है।

कानून व्यवस्था बनाने में फेल प्रदेश सरकार एवं उनके मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने रीवा जिले के नईगढ़ी के बहुत प्रपात में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने की बजाय बाहर का रास्ता दिखाती रही।

यही वजह रही प्रपात में उनके बेटी लाश पाई गई। इस तरह की कानून व्यवस्था प्रदेश की भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस सहित अन्य घटनाओं को लेकर भाजपा सरकारों पर सवाल उठाए हैं।

मध्यप्रदेश / नवविवाहिता के साथ दबंगों ने किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, 4 फरार

रीवा की नईगढ़ी में नरसिंहपुर जैसी घटना, युवती का बलात्कार कर वॉटरफॉल में फेका…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story