रीवा

REWA में 28 विकास कार्यों को भाजपा शासनकाल में मिली थी हरी झंडी, अब सब शुरू करने की तैयारी, 100 करोड़ की एनएच और...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
REWA में 28 विकास कार्यों को भाजपा शासनकाल में मिली थी हरी झंडी, अब सब शुरू करने की तैयारी, 100 करोड़ की एनएच और...
x
REWA में 28 विकास कार्यों को भाजपा शासनकाल में मिली थी हरी झंडी, अब सब शुरू करने की तैयारी, 100 करोड़ की एनएच और...REWA। सत्ता बदलते ही
REWA में 28 विकास कार्यों को भाजपा शासनकाल में मिली थी हरी झंडी, अब सब शुरू करने की तैयारी, 100 करोड़ की एनएच और...

REWA। सत्ता बदलते ही रुके हुए काम फिर से जोर पकडऩे लगे हैं। लॉकडाउन में छूट मिलते ही कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। 100 करोड़ का मॉडल रोड और 100 करोड़ की लागत से बनने वाली सीतापुर पन्नी सड़क प्रमुख है। इसके अलावा ढ़ाई साल से अधर में फंसी करहिया सड़क का निर्माण भी जोर पकड़ लिया है। पीडलूडी 28 ऐसे प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने वाला है, जिनकी स्वीकृति भाजपा शासनकाल में मिली थी। ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में कई प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई थी। हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद उन प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था।

BIG NEWS: REWA में मिला एक और CORONA पॉजिटिव, संख्या हुई तीन

कांग्रेस सरकार के पास बजट का संकट था। पीडलूडी विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त बजट ही नहीं मिला था। यही वजह है कि सभी पुराने प्रोजेक्ट अधर में ही फंसे थे। अब सत्ता परिवर्तन हुआ और फिर भाजपा की सरकार आई तो पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कराने में अधिकारी जुट गए है। लॉकडाउन के बाद मजदूर नहीं मिल रहे हैं, तो मशीनरी से ही काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चार से पांच बड़े प्रोजेक्ट पर विभाग की नजर है। इसके बाद और भी छोटे छोटे प्रोजेक्ट लटके हैं, उन्हें भी बारिश के पहले पूरा कराने की योजना है।

SHIVRAJ सरकार का ऐलान, अब MP की जनता यहाँ जमा कर सकेगी बिजली का बिल

पुराने एनएच का काम शुरू

ज्ञात हो कि रतहरा से चोरहटा तक 100 करोड़ की लागत से कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है। बीच में काम रुक गया था। अब दोबारा से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। एजी कॉलेज के पास काम कंपनी ने शुरू कर दिया है

[signoff]

Next Story