रीवा

REWA में 14 मरीज जांच कराने तनीषा अस्पताल गए थे, 10 मिल गए और 4...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
REWA में 14 मरीज जांच कराने तनीषा अस्पताल गए थे, 10 मिल गए और 4...
x
REWA में 14 मरीज जांच कराने तनीषा अस्पताल गए थे, 10 मिल गए और 4...REWA। डॉ राजेश सिंहल के अस्पताल में इलाज कराने आए 14 मरीजों को तलाशा जा रहा

REWA में 14 मरीज जांच कराने तनीषा अस्पताल गए थे, 10 मिल गए और 4...

REWA। डॉ राजेश सिंहल के अस्पताल में इलाज कराने आए 14 मरीजों को तलाशा जा रहा है। 10 मिल गए हैं। अभी 4 लापता है। इनका पता जो दर्ज किया गया था, उस पर वह नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में इन लापता मरीजों की जांच का जिमा पुलिस को सौंप दिया गया है। 10 मरीजों में से एक का सेपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है।

सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए इरफ़ान खान, कब्रिस्तान में मौजूद रहें दोनों बेटे, पूरा देश शोक की लहर में

वहीं ज्ञात हो कि डॉ राजेश सिंहल की कोरोना रिपोर्ट दिल्ली में पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आने वालों को रीवा में ट्रेस किया गया था। रिश्तेदार, मित्र, डॉटर और एबुलेस ड्राइवर को मिलाकर 38 लोगों की सूची तैयार की गई थी। इसके अलावा तनिशा अस्पताल में डॉ रेखा ने जिन मरीजों को 13 से 21 अप्रैल के बीच में देखा था उनकी भी लिस्ट बनाई गई थी। इसमें 14 मरीज शामिल थे।

REWA: बाहर फंसे लोगों के आवागमन के लिए स्वंय का वाहन होने पर ही ई-पास दिया जायेगा

बेटी और बहन की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन मरीजों की तलाश भी तेज कर दी गई है। अस्पताल में जो पता मिला था, उसके आधार पर 10 मरीज मिल गए हैं। वहीं 4 अब भी लापता है। इनमें से दो मऊगंज के हैं। इनकी खोजखबर दिए गए पते के आधार पर नहीं लग पाई है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों को खोजने की जिमेदारी पुलिस को दे दी है। अब गायब मरीजों को पुलिस तलाशेगी। इतना ही नहीं इन 10 मरीजों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। एक मरीज की सेपल भी बुधवार को जांच के लिए भेज दिया गया है।

शहडोल में एक और कोरोना पॉजिटिव, विंध्य में 6 हुई मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

डॉ रेखा की रिपोर्ट का इंतजार

दिल्ली में होम क्वारेंटाइन की गई डॉ राजेश सिंहल की पत्नी रेखा सिंहल का भी कोरोना सेपल बुधवार को लिया गया। सुबह करीब 10 बजे सेपल कलेशन हुआ था। कलेशन करने आने वाली लैब की टीम ने 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट पहुंचने की बात कही थी। यह भी संभव है कि गुरुवार की सुबह तक जांच रिपोर्ट आ जाए। डॉ रेखा सिंहल की जांच रिपोर्ट का भी रीवा के स्वास्थ्य महकमें और प्रशासन को बेसब्री से इंतजार है।

14 नहीं 28 दिन रहेंगे होम क्वारेंटाइन

डॉ राजेश सिंहल के संपर्क में आने वाले डॉटरों, कर्मचारियों और रिश्तेदारों को फिलहाल क्वारेंटाइन अवधि से राहत नहीं मिलेगी। इनकी होम क्वारेंटाइन अवधि संपर्क में आने से 28 दिन तक रहेगी। नगर निगम को इनके घरों के बाहर बोर्ड लगाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। सभी होम क्वारेंटाइन में गए लोगों के घरों के बाहर ननि सूचना चश्पा करेगी। सार्थक एप डाउनलोड कराया गया सभी संदिग्धों को होम क्वारेंटाइन में भेजने के साथ ही इनके मोबाइल में सार्थक एप डाउन लोड कराया गया है। इस एप के जरिए होम क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों की जीपीआरएस के जरिए मूव्हमेंट ट्रेस की जाएगी। भोपाल कंट्रोल रूम से सभी को सेटेलाइट के जरिए ट्रेस किया जाएगा।

Next Story