राष्ट्रीय

डिप्रेशन में थे सुशांत, इलाज चल रहा था, 6 दिन पहले पूर्व मैनेजर ने भी की थी खुदखुशी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:54 AM IST
डिप्रेशन में थे सुशांत, इलाज चल रहा था, 6 दिन पहले पूर्व मैनेजर ने भी की थी खुदखुशी
x
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बैडरूम में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है. आज सुबह उनका शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद क

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बैडरूम में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है. आज सुबह उनका शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद किया गया. सुशांत कुछ दिनों से डिप्रेशन के शिकार थे, उनका इलाज चल रहा था. वहीं 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर ने भी खुदखुशी कर ली थी.

अस्पताल से घर लौटी रीवा की राजकुमारी ‘मोहिना कुमारी सिंह’, पर कोरोना रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव

बॉलीवुड शोक में

रविवार को जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत के खुदखुशी करने की खबर फैली, पूरा बॉलीवुड स्तब्ध रह गया. कई लोगों का मानना है की सुशांत के पास ऐसा करने का कोई कारण नहीं था. बॉलीवुड इंडस्ट्री ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा है की सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे. जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता.

धोनी की बायोपिक में सुशांत के साथ काम करने वाले आलोक पांडे ने कहा- सुशांत तो ऐसा बिल्कुल नहीं था, वह बहुत ही स्प्रिचुअल थे. मुझे बहुत मानते थे. तब दिशा सलियन शायद उसकी मैनेजर नहीं थी. लेकिन, अंकिता लोखंडे आती थी और तब तक दोनों के बीच सब ठीक था. सुशांत के सुसाइड का कोई रीजन दिखाई नहीं देता है. उसे खूब वाहवाही मिल रही थी, उसने छिछोरे में भी अच्छा काम किया. उसे अभी भी काफी काम मिल रहा था.

विंध्य की बेटी अन्नपूर्णा की अदा का कायल हुआ बॉलीवुड, जानिए कैसा रहा मायानगरी तक का सफर

घर में मिले डिप्रेशन के इलाज के दस्तावेज

सुशांत के घर में कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जिससे पता चलता है की वे डिप्रेशन के शिकार थें एवं उनका इलाज चल रहा था. वही उनके कुछ करीबियों का कहना है की उनके किसी एक्ट्रेस के साथ सम्बन्ध थें, कुछ दिनों से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस वजह से सुशांत डिप्रेशन में आ गए थें. उनकी मृत्यु के पहले रात में उनके कुछ दोस्त भी उनके घर पर ही ठहरे थें, सुबह उन्होंने दरवाजा खटखटाया, जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया. तब सुशांत का शव फांसी पर लटकते हुए मिला. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Next Story