
Smriti Irani Sonia Gandhi Fight: अधीर रंजन के चक्कर में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच झगड़ा हो गया

Smriti Irani Sonia Gandhi Fight: गुरुवार को ससंद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी (Sonia Gandhi) और बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच झगड़ा हो गया. दोनों के बीच तूतू-मैंमैं हो गई. दोनों की बहस चल रही थी इसी बीच सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा' यु डोंट टॉक टू मी' इसके बाद वित्त मंत्री ने कांग्रेस की आलाकमान पर बीजेपी नेताओं की धमकाने का आरोप लगा दिया।
सोनिया गांधी से स्मृति ईरानी की नोकझोंक
दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के मुहफट्ट नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह डाला और बेशर्मी की हद तब पार कर दी जब मांफी मांगने की जगह रंजन ने कहा- अरे जुबान फिसल गई, गलती हो गई क्या अब फांसी में चढ़ा दोगे?
इसके बाद जब सदन में सोनिया गांधी का आना हुआ तो बीजेपी नेत्रियों ने उन्हें बोलने ही नहीं दिया,
ससंद रमा देवी ने कहा- आपके सांसद अधीर रंजन ने राष्ट्रपति के बारे में कैसा बयान दिया है?
इसपर सोनिया गांधी ने कहा- रंजन ने माफ़ी मांग ली है लेकिन इस मामले में मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है?
इसपर स्मृति ईरानी ने कहा- मैडम में आपकी मदद कर सकती हूँ, मैंने आपका नाम लिया है.
सोनिया बोलीं- यु डोंट टॉक टू मी
स्मृति ईरानी ने कहा- अधीर रंजन अपने बयान पर इसलिए माफी नहीं मांग रहे हैं, क्योंकि उनके बयान पर सोनिया की रजामंदी है। नेशनल हेराल्ड केस में तीन दिनों तक ED की पूछताछ हुई, इससे सोनिया नाराज हैं।
इसके बाद सोनिया गाँधी और स्मृति ईरानी के बीच तूतू मैंमैं शुरू हो गई और बाद में सोनिया सदन छोड़कर निकल गईं.
वित्त मंत्री ने कहा- सोनिया बीजेपी नेताओं को धमका रहीं
इस बहसा बहसी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सोनिया ने भाजपा की महिला सांसदों को धमकाया है, सोनिया ने स्मृति समेत अन्य भाजपा सांसदों से बुरा बर्ताव किया है। उन्होंने कहा अधीर रंजन का बयान लैंगिक भेदभाव है. उन्हें राष्ट्रपति से माफ़ी मांगनी चाहिए। उनसे गलती नहीं हुई है उन्होंने जानबूझकर राष्ट्रपति का अपमान किया है.
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कहा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें




