राष्ट्रीय

Record: 1 अरब लोगों ने देखा PM मोदी का वीडियो संदेश, फिर 5 अप्रैल को सबसे कम देखा गया टीवी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
Record: 1 अरब लोगों ने देखा PM मोदी का वीडियो संदेश, फिर 5 अप्रैल को सबसे कम देखा गया टीवी
x
Record: 1 अरब लोगों ने देखा PM मोदी का वीडियो संदेश, फिर 5 अप्रैल को सबसे कम देखा गया टीवी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार की रणनीति का सा

Record: 1 अरब लोगों ने देखा PM मोदी का वीडियो संदेश, फिर 5 अप्रैल को सबसे कम देखा गया टीवी, 3 अप्रैल को PM मोदी ने दिया था वीडियो संदेश

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार की रणनीति का साथ देते हुए पूरा देश लॉकडाउन का पालन कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ संवाद जारी है। ताजा खबर यह है कि 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड 1 अरब लोगों ने देखा। इसी वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने देश से 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक और मोमबत्ती जालने की अपील की थी।

India में Italy जैसा फैल रहा है CORNA, कैसे रोकेगा India तबाही

खास बात यह भी है कि 5 अप्रैल को पूरे देश ने अपने प्रधानमंत्री की अपील का पालन किया और 9 मिनट तक छोटी दिवाली मनाई। इस दौरान देश दीपक जलाने में बिजी रहा और टीवी बंद रही। इस तरह 5 साल में यह पहला मौका था जब 5 अप्रैल को सबसे कम टीवी देखी गई। ये आंकड़े ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने जारी किए हैं।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अप्रैल रविवार को रात में 8:53 बजे से 9:30 बजे तक देश में सबसे कम टीवी देखा गया। जाहिरतौर पर लोग इस दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने में लगे रहे। पांच साल में यह पहला मौका था जब 5 अप्रैल को टीवी इतना कम देखा गया। इन 37 मिनट में टीवी दर्शकों की संख्या 60% कम हो रही।

CORONAVIRUS : MP में 50 डरपोक डॉक्टरों ने एक साथ दिया इस्तीफा

रामायण-महाभारत के कारण दूरदर्शन की बल्ले-बल्ले

रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन में लोगों का टीवी देखने 43 फीसदी बढ़ गया है। इसमें भी दूरदर्शन की टीआरपी नए मुकाम पर पहुंच गई है। सरकार ने जैसे ही ऐलान किया कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे सीरियल का पुनः प्रसारण होगा, दूरदर्शन ने सबको पछाड़ दिया।

ताजा आंकलगातार दूसरे हफ्ते डीडी नेशनल टॉप पर रहा। इसके पहले शनिवार को 3 करोड़ 40 लाख लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी थी और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 4 करोड़ 50 लाख लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 रही थी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story