
भारत में CORONA वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से शुरू, 1 हजार रूपए कीमत

भारत में CORONA वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से शुरू, 1 हजार रूपए कीमत
दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी मई-जून में CORONA के इलाज के लिए एक वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल और उत्पादन एक साथ शुरू कर सकती है। कंपनी इस वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित प्लांट से शुरू कर सकती है।
देश में Corona से 948 मौतें, दिल्ली में CRPF जवान की मौत, इंदौर में आज तीन लोगों ने दम तोड़ा
कंपनी के मुताबिक, 'देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिना ट्रायल उत्पादन का जोखिम लिया जा रहा है। ट्रायल सफल रहा तो दवा सितंबर-अक्तूबर के बीच में उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन को कंपनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाएगी। दवा कंपनी सीरम दुनियाभर में सबसे अधिक टीके और उसके डोज बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया, मई से भारत में ट्रायल शुरू कर देने की उम्मीद है। भारत में एक हजार रुपए की कीमत हो सकती है।
MP BOARD EXAM: छात्रों की कॉपी से अब ये नहीं हटा सकेंगे शिक्षक




