राष्ट्रीय

नूपुर शर्मा को मिला मध्य प्रदेश की दिग्गज नेत्री का साथ, कहा- हमने नूपुर को भेड़ियों के झुंड में अकेला छोड़ दिया

नूपुर शर्मा को मिला मध्य प्रदेश की दिग्गज नेत्री का साथ, कहा- हमने नूपुर को भेड़ियों के झुंड में अकेला छोड़ दिया
x
Nupur Sharma Muhammad Video: नूपुर शर्मा को 6 साल के लिए ससपेंड करने के बाद बीजेपी के नेता ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए हैं

Nupur Sharma Ne Muhammad Ke Bare Me Kya Kaha Tha: बीजेपी द्वारा अपनी ही प्रवक्ता नूपुर शर्मा को उस वक़्त पार्टी से 6 साल के लिए ससपेंड कर दिया गया जब उन्हें सबसे ज़्यादा पार्टी के साथ की जरूरत थी, इसके बारे देशभर के भाजपा सपोर्टर बीजेपी के निर्णय के खिलाफ खड़े हो गए, बीजेपी ने अपने नेताओं को चेतावनी भी दी और किसी भी प्रकार के सम्प्रदिक बयान देने से बचने के निर्देश दिए, फिर भी मध्य प्रदेश की बड़ी नेत्री ने पार्टी के खिलाफ जाकर नूपुर शर्मा का साथ दिया है.

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता उमा भारती ने नूपुर शर्मा का साथ दिया है, उमा भारती ने कहा है कि नूपुर शर्मा को मुश्किल वक़्त में भेड़ियों के बीच अकेले छोड़ देने का निर्णय सरासर गलत है. नूपुर शर्मा के बयान के बाद पार्टी ने कार्रवाई की, लेकिन बाद में नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देना, सिर पर इनाम रखना, धमकी देना शुरू हो गया है.

उमा भारती ने नूपुर शर्मा को लेकर क्या कहा

उमा भारती ने कहा कि- हमारी पार्टी की निति और निर्देश हैं कि किसी भी धर्म और मजहब का अपमान नहीं करना, लेकिन नूपुर शर्मा ने पार्टी के निति के खिलाफ बयान दिया, इसी लिए जो भी कार्रवाई हुई है वो उचित हुई है, नूपुर शर्मा के बयान पर जो मुस्लिम देश विरोध कर रहे हैं वो स्वाभाविक है, क्योंकि उनका समाज उनके धर्म के हिसाब से चलता है, उन्हें उदारवादी और दया वादी समय से गुजरने में समय लगेगा। भारत सरकार ने मुस्लिम देशों को अच्छा जवाब दिया है

नूपुर शर्मा विद्यार्थी परिषद की अच्छी नेता रही हैं, दिल्ली युनिवेर्सिटी की प्रेसिडेंट रही हैं, उनमे साहस और संस्कार हैं, उन्हें जान से मारने की धमकियाँ, मिल रही हैं, सिर पर एक करोड़ का इनाम रखा जा रहा है, जब पार्टी ने ससपेंड कर दिया है और उन्होंने ने भी खेद व्यक्त किया है तो उसके बाद ऐसी धमकिया मिलना इसकी निंदा होनी चाहिए, उनकी सुरक्षा होनी चाहिए, नूपुर शर्मा को मिल रही धमकियों को खुद मुस्लिम समाज आवाज उठानी चाहिए, मैं नूपुर शर्मा के लिए चिंतित हूं क्योंकि हमने तो उसे भेड़ियों के बीच छोड़ दिया है, और सभी को इसकी चिंता करनी पड़ेगी।

नूपुर शर्मा ने मुहम्मद के बारे में क्या कहा था जानने के लिए यहां क्लिक करें

Next Story