
नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR, ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर भी मामला दर्ज, अब गिरफ़्तारी होगी

Nupur Sharma FIR: बीजेपी से सस्पेंड होने के बाद भी बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं, दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा सहित AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद समेत 32 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है, मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस इन सभी लोगों को हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार कर सकती है.
दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा को अरेस्ट कर सकती है, क्योंकि उनके खिलाफ जो धाराएं लगाई हैं वो गैर जमानती हैं. पुलिस ने हेट स्पीच के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि ऐसे पोस्ट से बचा जाए, जिससे देश का माहौल खराब हो सकता है.
ओवैसी को FIR में दिक्कत
जब दिल्ली पुलिस ने हेट स्पीच मामले में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की तो ओवैसी बोखला गए, उन्होंने कहा कि ने मैंने पहली बार ऐसी FIR देखी है, जिसमें अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम अपने वकीलों से सलाह लेंगे और जरूरत पड़ने पर इसका समाधान करेंगे। ओवैसी के खिलाफ IPC की धारा 153, 295 और 505 के तहत मामला दर्ज किया है। क्योंकि उनकी पार्टी के लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बातें और प्रदर्शन कर रहे थे.
इन्हे भी लपेटे में लिया
हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शाकुन को भी लपेटमे लिया है, पुलिस जल्द इन लोगों को नोटिस भेजने वाली है.
नूपुर शर्मा को रेप की धमकी देने वालों को नहीं पकड़ा
दिल्ली पुलिस जहां नूपुर शर्मा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने वाली है वहीं अबतक उन लोगों को पकड़ा तक नहीं है जिन्होंने नूपुर शर्मा को रेप की धमकी और उनके सिर पर इनाम रख दिया था.
नूपुर शर्मा ने मुहम्मद के बारे में क्या कहा था वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें




