राष्ट्रीय

कोरोना वायरस : अमेरिका में तबाही का मंजर, जनरल ने कहा आने वाला हफ्ता....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
कोरोना वायरस : अमेरिका में तबाही का मंजर, जनरल ने कहा आने वाला हफ्ता....
x
कोरोना वायरस अमेरिका में तबाही का मंजर, जनरल ने कहा आने वाला हफ्ता....कोरोना वायरस के दुनियाभर में बढ़ते प्रकोप के बीच अमेरिका से एक चेतावनी

कोरोना वायरस : अमेरिका में तबाही का मंजर, जनरल ने कहा आने वाला हफ्ता....

कोरोना वायरस के दुनियाभर में बढ़ते प्रकोप के बीच अमेरिका से एक चेतावनी वाली खबर आई है। अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने चेताया है कि आने वाला सप्ताह बहुत दुखी करने वाला होगा। उन्होंने कोरोना संकट की तुलना अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले से भी की है।

मौत से चंद घंटे पहले बहुत खुश थी दिव्या भारती, पढ़िए पूरी खबर

दरअसल अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने रविवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले हफ्ता अधिकांश अमेरिकियों के लिए सबसे अधिक दुखी करने वाला होगा। बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार जा चुकी है। जबकि इसकी वजह से मरने वालों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई हैं।

इस APP को DOWNLOAD कर हर घंटे कमाएं हजारो रूपए, बस करना होगा सिर्फ ये…

कोरोना को पर्ल हार्बर और 9/11 जैसा बताया

एडम्स ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यह हमारा पर्ल हार्बर होगा, यह 9/11 जैसा होगा बस फर्क इतना होगा कि यह स्थानीय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में होगा और मैं चाहता हूं कि अमेरिका इसे समझे। अधिकतर लोगों में वायरस से हल्के या मध्यम श्रेणी के लक्षण सामने आते हैं जैसे बुखार और खांसी जो दो-तीन हफ्ते में ठीक हो जाती है। कुछ के लिए खासतौर पर बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों में वायरस से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है और यहां तक मौत होने की आशंका है। लोगों को लॉकडाउन में साथ देने को कहा

अमेरिका में कुछ राज्यों ने लोगों को घर में ही रहने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। एडम्स ने कहा कि 90 फीसदी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन राज्यों या क्षेत्रों में भी जहां कम लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप 30 दिन नहीं देंगे, आम हमें समय दीजिए, एक हफ्ते का समय दीजिए, उतना दीजिए जितना दे सकते हैं ताकि इस हफ्ते हमारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं चरमरा जाएं।

Next Story