राष्ट्रीय

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाओ को मिली हरी झंडी, इस महीने से शुरू

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाओ को मिली हरी झंडी, इस महीने से शुरू
x
BSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाओ को मिली हरी झंडी, इस महीने से शुरूनई दिल्ली. इस बीच मानव संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि CBSE 10वीं-12वीं

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाओ को मिली हरी झंडी, इस महीने से शुरू

नई दिल्ली. इस बीच मानव संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच करवाएगा। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में वीडियो जारी कर जानकारी दी। लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं।

इटली और इजरायल ही नहीं भारत भी बना रहा CORONA वैक्सीन, PM MODI ने दिए संकेत

देश में अब तक 56 हजार 561 संक्रमित

देश में अब तक 56 हजार 561 संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को राजस्थान में 64, आंध्रप्रदेश में 54, कर्नाटक में 45, ओडिशा में 26, बिहार में 13, जबकि हरियाणा में 8 मरीज मिले हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े। यह कुल संक्रमितों का 38% है। इस दौरान 6827 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को देशभर में संक्रमण के 3344 मामले सामने आए।

शिवराज का ऐलान, हम सबको वापस लाएंगे, पैदल आने की जरूरत नहीं

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन के चलते उद्योगों और व्यापार की खराब हालत का असर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में भी नजर आया। कठुआ की चेनाब टेक्सटाइल्स मिल ने वेतन को लेकर हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने तोड़फोड़ की। मजदूर पूरा वेतन दिए जाने की मांग कर रहे थे। कठुआ पुलिस ने बताया कि मजदूरों को लगता है कि मिल से जो वेतन उन्हें मिल रहा है, वह पर्याप्त नहीं है और ऐसे में मजदूर घर जाने की मांग कर रहे थे। उधर, बीएसएफ के 30 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं।

6 साल का बच्चा निकला प्रेगनेंट, डॉक्टरों के उड़े होश, पढ़िए

मालदीव से लौटेंगे 750 भारतीय कोरोना महामारी के बीच भारतीयों के लाने के लिए सरकार ने 14 समुद्री पोत तैयार किए हैं। तीन जहाज मिशन पर हैं। दो मालदीव के लिए और एक यूएई के लिए रवाना किए जा चुके हैं। 11 रेडी टू मिशन मोड पर हैं। इसी के तहत गुरुवार को नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व गुरुवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंचा। एम्बेसी के मुताबिक जहाज से 750 लोग अपने देश पहुंचेंगे। सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

  • स्वस्थ्य विभाग ने बताया कि देश के 216 जिलों में संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। 42 जिलों में पिछले 28 दिन से, 29 जिलों में 21 दिन से, 36 जिलों में 14 दिन से और 46 जिलों में पिछले 7 दिन से संक्रमण का कोई केस नहीं आया है।
  • रेलवे ने अब तक 5231 कोच को कोविड केयर सेंटर के रूप में बदला है। उन्हें चिह्नित किए गए 215 स्टेशनों पर स्थापित किया जाएगा। अभी परीक्षण के तौर पर इनमें कम लक्षण वाले मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि देशभर के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की रिवाज्ड लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि श्रमिकों, छात्रों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घर पहुंचाने के लिए 222 विशेष ट्रेन चलाई है। ढ़ाई लाख से अधिक लोगों को इससे लाभ मिला है।
[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story