
वर्चुअल जन संवाद रैली के दौरान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे,कहा-राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिली मोटी रकम

वर्चुअल जन संवाद रैली के दौरान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे,कहा-राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिली मोटी रकम
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में वर्चुअल जन संवाद रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, जब-जब देश संकट में आया तब चाहे हम जनसंघ हों या भाजपा हमेशा हम देश के साथ खड़े रहें। लेकिन मुझे दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज जब देश संकट में आया तब कांग्रेस ने सिर्फ देश को बदनाम करने का काम किया है।चीन के बहाने नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त वार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चाइना एंबेसी से डोनेशन के नाम पर मोटी रकम ली है।
CBSE Examination / 10th-12th की परीक्षाएं रद्द, अब तक हुए प्रश्न पत्रों के आधार पर मिलेंगे अंक
उन्होंने कहा की मैं हैरान हूं कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास से 3 लाख अमरीकी डालर प्राप्त किए। यह कांग्रेस और चीन का गुप्त संबंध है: जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश जन सम्मान रैली के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया
#WATCH I am amazed that the Rajiv Gandhi Foundation received 3 hundred thousand USD from the People's Republic of China & Chinese Embassy in 2005-06. This is the secret relation of Congress & China: BJP pres JP Nadda during Madhya Pradesh Jan Samvad Rally via video conferencing pic.twitter.com/rYJFixYbOx
— ANI (@ANI) June 25, 2020
ये चाइना से फंड लेते हैं और उसके बाद वो स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं, और ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं: श्री @JPNadda #ChineseGandhis #BJPJanSamvad
— BJP (@BJP4India) June 25, 2020




