राष्ट्रीय

BJP LS Candidate 2nd List: भाजपा ने जारी की 72 लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जानिए किसे-कहां से टिकट दी...

Neelam Dwivedi
13 March 2024 9:38 PM IST
BJP Lok Sabha Candidate 2nd List
x

BJP Lok Sabha Candidate 2nd List

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। इसके पहले 195 प्रत्याशियों की सूची 2 मार्च को जारी की गई थी।

BJP Lok Sabha Candidate 2nd List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार 13 मार्च को जारी कर दी है। दूसरी सूची में 72 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। जबकि पहली सूची 2 मार्च को जारी की गई थी, इसमें 195 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। दूसरी सूची में नितिन गडकरी को नागपुर, पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दी गई है।

2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।

दूसरी लिस्ट में 9 राज्य, 2 UT से 72 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें महाराष्ट्र-कर्नाटक के 20, गुजरात के 7, तेलंगाना-हरियाणा के 6, मध्य प्रदेश के 5, दिल्ली-उत्तराखंड-हिमांचल के 2 और त्रिपुरा- दादर और नगर हवेली के 1-1 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। 15 महिला, 10 एससी और 9 एसटी वर्ग के प्रत्याशी हैं।

मध्य प्रदेश के सभी सीटों में प्रत्याशियों के नाम घोषित

मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। पहली लिस्ट में 24 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। दूसरी लिस्ट तक मध्य प्रदेश के सभी 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

भाजपा के 72 लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची


Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story