
Live BJP LS Candidate 1st List: भाजपा ने जारी की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसे-कहां से टिकट दी...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) मे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 195 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसी बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दी गई है, वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। दिल्ली में 5 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है, 4 वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं। केवल मनोज तिवारी को रिपीट किया गया है।
बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, पश्चिम बंगाल के 20, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, केरल के 12, तेलंगाना के 9, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जम्मू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान के 1, दमन और दीव के 1 सीट के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
यहां देखें भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की पूरी सूची
Live Updates
- 2 March 2024 7:01 PM IST
भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं, 47 युवा नेताओं को टिकट
भाजपा ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाओं, 50 वर्ष से कम उम्र के 47 युवा नेताओं की भी घोषणा की।
- 2 March 2024 6:56 PM IST
BJP की पहली लिस्ट: राजस्थान में 15 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा
लोकसभा सीट - प्रत्याशी
- कोटा-बूंदी - ओम बिरला
- बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल
- जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत
- चूरू - देवेंद्र झाझड़िया
- सीकर - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
- अलवर - भूपेंद्र यादव
- भरतपुर - रामस्वरूप कोली
- नागौर - ज्योति मिर्धा
- पाली - पीपी चौधरी
- बाड़मेर - कैलाश चौधरी
- जालोर- सिरोही - लुंबा राम चौधरी
- बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय
- चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी
- झालावाड़-बारां - दुष्यंत सिंह
- उदयपुर - मन्नालाल रावत
- 2 March 2024 6:53 PM IST
BJP की पहली सूची: मध्यप्रदेश की इन सीटों पर ये प्रत्याशी
- खजुराहो - वीडी शर्मा
- सतना से गणेश सिंह
- रीवा - जनार्दन मिश्रा
- सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा
- शहडोल - हिमाद्री सिंह
- जबलपुर - आशीष दुबे
- मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
- होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
- विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
- भोपाल - आलोक शर्मा
- राजगढ़ - रोड़मल नागर
- देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी
- मंदसौर - सुधीर गुप्ता
- रतलाम - अनीता नागर सिंह चौहान
- खरगोन - गजेंद्र पटेल
- खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
- बैतूल - दुर्गादास उईके
- मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
- भिंड - संध्या राय
- ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह
- गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर - डॉ. लता वानखेड़े
- टीकमगढ़ - डॉ. वीरेंद्र खटीक
- दमोह - राहुल लोधी
- 2 March 2024 6:49 PM IST
बीजेपी की पहली सूची: दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
- 2 March 2024 6:46 PM IST
BJP की पहली सूची, किसे कहां से टिकट मिली
सीट - नाम
- वाराणसी - नरेंद्र मोदी
- अंडमान निकोबार - विष्णु पराडे
- अरुणाचल प्रदेश (वेस्ट) - किरण रिजिजू
- अरुणाचल ईस्ट - तापिर गाओ
- सिलचर - परिमल शुक्ल बैद्य
- तेजपुर - रंजीत दत्ता
- नवगांव - सुरेश बोरा
- करियाबोर - कामाख्या प्रसाद
- जोरहाट - तपन गोगोई
- डिब्रूगढ़ - सर्बानंद सोनोवाल
- चांदनी चौक - प्रवीण खंडेलवाल
- उत्तर पूर्वी - मनोज तिवारी
- नई दिल्ली - बांसुरी स्वराज
- पश्चिमी दिल्ली - कमलजीत सेहरावत
- दक्षिण दिल्ली - रामवीर सिंह बिधूड़ी
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




