
BIG NEWS: 22 मई से सभी ट्रेनें चलाने की तैयारी, पढ़ना जरूरी है ये खबर...

BIG NEWS: 22 मई से सभी ट्रेनें चलाने की तैयारी, पढ़ना जरूरी है ये खबर...
नई दिल्ली। गरीब मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल और अमीरों के लिए राजधानी स्पेशल चलाने के बाद अब मध्य वर्ग के लिए भी रेलवे देशभर में मेल एसप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए बुधवार को बकायदा एक सर्कुलर जारी कर दिया है। इन गाडिय़ों में वेटिंग टिकट भी काटा जाएगा, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं होगा। यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी।
जल्दी करे इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 25 रूपए में अनलिमिटेड कॉल, जानें पूरा ऑफर
इन ट्रेनों से यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। इनमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तर्ज पर अब मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी। इनमें शतादी स्पेशल और इंटर सिटी स्पेशल भी शामिल हो सकती है। इन गाडिय़ों में तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन वेटिंग लिस्ट बनाया जाएगा। हालांकि इनमें आरएसी का टिकट नहीं काटा जाएगा। ध्यान रहे कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल में सिर्फ कन्फर्म टिकटों की ही बुकिंग हो रही है।
रीवा में 4 एवं सीधी में 3 नए कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिलें, विंध्य में 24 पहुंचा आंकड़ावेटिंग लिस्ट में भी कटेंगे टिकट
रेल अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, मेल एसप्रेस स्पेशल ट्रेन में फस्र्ट एसी या एग्जियूटिव लास के वेटिंग में 20 टिकट काटे जाएंगे जबकि एसी 2 लास में 50 सीटें और एसी 3 लास में 100 सीटें वेटिंग लिस्ट में होंगे। स्लीपर लास में वेटिंग लिस्ट में 200 टिकट काटे जाएंगे। टिकटों की बुकिंग आगामी 15 मई से शुरू हो जाएगी जबकि ट्रेन 22 मई से चलेंगी। किस मार्ग पर ट्रेन चलेगी इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
मध्यप्रदेश: मजदूरों ने सब इंजीनियर, सरपंच समेत 4 लोगों को बंधक बनाया, वजह हैरान कर देगी… [signoff]



