राष्ट्रीय

BIG NEWS: इस महीने तैयार हो जाएगी भारत में Corona की वैक्सीन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
BIG NEWS: इस महीने तैयार हो जाएगी भारत में Corona की वैक्सीन
x
BIG NEWS: इस महीने तैयार हो जाएगी भारत में Corona की वैक्सीन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

BIG NEWS: इस महीने तैयार हो जाएगी भारत में Corona की वैक्सीन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया कि जुलाई-अगस्त तक हैदराबाद में Corona की वैक्सीन तैयार हो सकती है। उन्होंने सोमवार को पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में इस बात की जानकारी दी।

Special Train में टिकट कैंसिल करवाना पड़ेगा महंगा, जरूर पढ़िए

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार, राव ने प्रधानमंत्री से कहा, 'कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। एक संभावना है कि वैक्सीन हमारे देश में ही तैयार हो जाएगी। हैदराबाद में कंपनियां इसके लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इस बात की संभावना है कि हैदराबाद में वैक्सीन को जुलाई-अगस्त तक तैयार कर लिया जाएगा। यदि वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी तो यह परिस्थिति को बदलने में सहायक होगी।'

INDORE से बाहर जाने के लिए बनेगा E-Pass, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक ने हाल ही में सीएम को अवगत कराया है कि कोविड-19 वैक्सीन पर काम प्रगति पर है। कुछ अन्य कंपनियां भी इसी तरह की कवायद में लगी हुई हैं।

1 करोड़ लोगों को नौकरी देगी उत्तरप्रदेश सरकार, सीएम योगी ने किया वादा

ट्रेनों के संचालन का किया विरोध वहीं, बैठक के दौरान सीएम राव ने प्रधानमंत्री को ट्रेनों को फिर से संचालित नहीं करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए एहतियातन रेलवे के संचालन पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संचालन से वायरस फैलने का खतरा है, क्योंकि हो सकता है कुछ यात्री संक्रमित हो या उनमें वायरस के हल्के लक्षण हो।
सीएम ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव ज्यादातर देश के मुख्य शहरों में देखने को मिला है। जिनमें, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं। कोविड-19 मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं शहरों में हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह, यदि ट्रेनों का संचालन होता है तो यहां से लोगों का एक जगह से दूसरी जगह आवागमन होगा, जो वायरस के खतरे को दावत देने जैसा है। यह संभव नहीं है हर किसी की जांच की जाए। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन में रखना भी संभव नहीं है। इस तरह यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं होना चाहिए।
बड़ी खबर : Aadhaar Number जुड़े बिना मिलेगा राशन, पढ़िए कोरोना वायरस से राज्य की आर्थिक स्थिति पर पड़े प्रभाव को चिन्हित करते हुए राव ने केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के ऋणों के पुनर्निर्धारण, एफआरबीएम सीमा को बढ़ाने और प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल राज्यों में लौटने की अनुमति देने की मांग की। [signoff]
Next Story