राष्ट्रीय

बिजली को लेकर बड़ा ऐलान, सीधे खाते में आएगी बिजली सब्सिडी और स्मार्ट मीटर्स की..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
बिजली को लेकर बड़ा ऐलान, सीधे खाते में आएगी बिजली सब्सिडी और स्मार्ट मीटर्स की..
x
बिजली को लेकर बड़ा ऐलान, सीधे खाते में आएगी बिजली सब्सिडी और स्मार्ट मीटर्स की..नई दिल्ली. बिजली कंपनियों (Power Companies) की अक्षमता का

बिजली को लेकर बड़ा ऐलान, सीधे खाते में आएगी बिजली सब्सिडी और स्मार्ट मीटर्स की..

नई दिल्ली. बिजली कंपनियों (Power Companies) की अक्षमता का बोझ अब ग्राहकों को नहीं उठाना पड़ेगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविड-19 आर्थिक पैकेज (Economic Package 2.0) के चौथे हिस्से के ऐलान के दौरान टैरिफ पॉलिसी (Tariff Policy) में बदलाव करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को पर्याप्त बिजली मुहैया करानी होगी. अगर लोड शेडिंग की समस्या आती है इसके लिए उन पर पेनल्टी लगाई जाएगी. साथ ही केंद्र शसित प्रदेशों में नई टैरिफ पॉलिसी के तहत पावर डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा.

हमारे फेसबुक पेज से जुड़े और लाइक कर पढ़े नई अपडेट न्यूज़

Facebook

90 फीसदी लोगों को नहीं मालूम, रेलवे स्‍टेशन बोर्ड पर क्‍यों लिखी जाती है समुद्र तल की ऊंचाई, क्या आप जानतें हैं ?

टैरिफ पॉलिसी के तहत प्राइवेटाइजेशन

वित्त मंत्री ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टैरिफ पॉलिसी के आधार पर बिजली उद्योग में प्राइवेटाइजेशन किया जाएगा. इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा. बिजली कंपनियों की अक्षमताओं का बोझ अब ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा. लोड शेडिंग जैसी कोई समस्या आती है तो इसके लिए कंपनियों पर पेनल्टी लगाई जाएगी.' उन्होंने आगे कहा, 'बिजली कं​पनियों की पर्याप्त आउटपुट को और भी बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा. यह कहने की बात नहीं है कि इससे क्षमता में विस्तार होगा. सर्विस क्वालिटी पर बेहतर असर देखने को मिलेगा.' वित्त मंत्री ने बताया कि पावर सेक्टर में डायरेक्ट ट्रांसफर के तहत ही सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी. साथ ही, स्मार्ट प्रीपेड मीटर्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

Online Education: हर Class के लिए अलग TV Channel, QR Code से किताबों की होगी पढ़ाई

बता दें कि पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था. इसके बाद बीते 4 दिन से वित्त मंत्री इस पूरे राहत पैकेज के बारे में लगातार विस्तार से जानकारी दे रही हैं. आज उन्होंने 8 सेक्टर्स के लिए कई ऐलान किया है. इसमें डिफेंस, कोल, बिजली कंपनियां, एविएशन सेक्टर आदि के बारे में बताया.

एक राशन कार्ड से ले किसी भी राज्य में राशन, 67 करोड़ जनता को होगा फायदा

आज के ऐलान में सबसे बड़ा फैसला डिफेंस सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को 25 फीसदी और बढ़ाने का था. साथ ही, अब को​ल माइनिंग में प्राइवेट कंपनियां भी भाग ले सकेंगी.

[signoff]
Next Story