राष्ट्रीय

AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

Aaryan Puneet Dwivedi
24 Feb 2026 11:30 AM IST
Updated: 2026-02-24 08:17:01
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा
x
दिल्ली AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट और हंगामा मामले में IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार। कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा। अब तक 8 आरोपी हिरासत में।

बड़ी बातें

  • IYC राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
  • पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, 4 दिन की रिमांड मिली
  • AI समिट में 20 फरवरी को शर्टलेस होकर हुआ था विरोध प्रदर्शन
  • मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस होकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में लिया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

जानिए उदय भानु चिब के बारे में: कौन हैं IYC नेशनल प्रेजिडेंट उदय भानु चिब?

पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को चिब को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जो लगभग 20 घंटे चली। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी.

पुलिस का आरोप क्या है

दिल्ली पुलिस का कहना है कि 20 फरवरी को भारत मंडपम में प्रवेश करने वाले प्रदर्शनकारी कथित तौर पर चिब के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर समिट स्थल में दाखिल हुए। पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और क्यूआर कोड स्कैन कर अंदर प्रवेश किया।

दिल्ली पुलिस अधिकारी आईपीएस देवेश कुमार महला के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अंदर स्वेटर और जैकेट उतारकर टी-शर्ट लहराते हुए नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं पर पुलिस के साथ झड़प का भी आरोप है।

बचाव पक्ष की दलील

उदय भानु चिब के वकील ने कोर्ट में कहा कि टी-शर्ट पहले ही जब्त की जा चुकी हैं। उनका तर्क है कि केवल टी-शर्ट के आधार पर कस्टोडियल इंटरोगेशन आवश्यक नहीं है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक विरोध को दबाया जा रहा है।

अब तक 8 गिरफ्तार

इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ग्वालियर से भी तीन नेताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। घटना वाले दिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

मामले की टाइमलाइन

22 फरवरी: आरोपी कृष्ण हरि की कार से पीएम की फोटो वाली टी-शर्ट और पोस्टर बरामद।

21 फरवरी: AI समिट विरोध के खिलाफ भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन।

20 फरवरी: भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

🔴 LIVE UPDATES: AI समिट हंगामा मामला | गिरफ्तारी और जांच जारी

⏱ LIVE TIMELINE

Updated 12:32 PM: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि उदय भानु चिब का अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराना और कथित बड़ी साजिश की जांच के लिए कस्टोडियल पूछताछ जरूरी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि कुछ आरोपी फिलहाल जम्मू, अमेठी और हिमाचल प्रदेश में मौजूद हैं।

वहीं, चिब के वकील ने दलील दी कि प्रदर्शनकारियों से 7 से 8 टी-शर्ट पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। उनका कहना था कि टी-शर्ट कहीं भी छपवाई जा सकती हैं और केवल इस आधार पर कस्टोडियल इंटरोगेशन की आवश्यकता नहीं है।

11:46 AM: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा कि AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और उसे देश विरोधी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा इस विरोध को ‘एंटी-इंडिया’ बताकर प्रचार कर रही हैं।

ओझा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार के खिलाफ आवाज उठाना अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हर विरोध को ‘एंटी-इंडिया’ बताकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाया जा सकता है।

11:30 AM: IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड की मांग की।

10:45 AM: दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि मामले में अब तक 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

20 फरवरी: भारत मंडपम में AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story