राष्ट्रीय

कई परिवारों पर भारी पड़ा मकर संक्रांति, चायनीज मांझे में फंसने से कटा गला, तीन किशोर गिरे छत से, एक की हालत नाजुक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
कई परिवारों पर भारी पड़ा मकर संक्रांति, चायनीज मांझे में फंसने से कटा गला, तीन किशोर गिरे छत से, एक की हालत नाजुक
x
मकर संक्रांति का पावन अवसर कई परिवारों पर भारी पड़ गया। एक युवक के गले में चायनीज पतंग कामाझ फंस जाने से गला कट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल

कई परिवारों पर भारी पड़ा मकर संक्रांति, चायनीज मांझे में फंसने से कटा गला, तीन किशोर गिरे छत से, एक की हालत नाजुक

मकर संक्रांति का पावन अवसर कई परिवारों पर भारी पड़ गया। एक युवक के गले में चायनीज पतंग कामाझ फंस जाने से गला कट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीन बच्चे पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिर गये। जहां दो बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है तो वहीं एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े : 60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धू-धू कर जली बस, कई यात्री…

सरकार तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा चायनीज चीजों का इस्तेमाल न करने का अपील पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पवांसा के पास मोटरसाइकिल से जा रहे युवक गोलू मीणा के गले में चायनीज मांझा फंस गया। वहन में साथ बैठा उसका दोस्त सुनील जब तक उस मांझे से उसे निकाल पाता।

गोलू के गले में गहरा घाव हो गया था। स्थानीय लोगों की मदत से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके गले में 12 टांके लगाये गये। दोनो युवक राजस्थान के बारा जिले के छबड़ा गांव का रहने वाले बताए जा रहे है।

पतंगबाजी के चक्कर में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र के किशोर छत से नीचे गिर गये। जिसमें एक 8 वर्ष के बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झाबुआ निवासी परिवार पांड्याखेड़ी में एक मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। वहीं मुन्नू पतंग उड़ा रहा था और छत से नीचे आ गिरा। जिसे गंभीर हालत में इंदौर ले जाया गया।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram
| Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story