राष्ट्रीय

बुरी खबर : भारत में भी मिला COVID-19 का नया Strain, 6 लोग संक्रमित पाए गए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
बुरी खबर : भारत में भी मिला COVID-19 का नया Strain, 6 लोग संक्रमित पाए गए
x
भारत में भी ब्रिटेन में मिले COVID-19 के New Strain की एंट्री हो चुकी है. ब्रिटेन से भारत आए 6 लोग COVID-19 के इस New Strain से संक्रमित पाए

भारत में भी ब्रिटेन में मिले COVID-19 के New Strain की एंट्री हो चुकी है. ब्रिटेन से भारत आए 6 लोग COVID-19 के इस New Strain से संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है.

बता दें ब्रिटेन में मिले COVID-19 के इस नए स्ट्रेन के चलते भारत सरकार अलर्ट पर थी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेंगलुरु के NIMHANS में ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों का Coronavirus का सैंपल टेस्ट किया गया था जिसमें ये नया स्ट्रेन मिला है.

ICC Awards 2020 : दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए Virat Kohli, MS Dhoni बनें Spirit Of Cricket

इसके अलावा दो लोगों का सैंपल सेंटर फॉर सैल्यूलर ऐंड मोलोकूलर बायोलॉजी, हैदराबाद में पॉजिटिव पाया गया. एक अन्य शख्स का सैंपल नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में जांच की गई थी, जहां शख्स कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित पाया गया है. मंत्रालया ने बताया कि सभी अगल-अलग आइसोलेशन में रखा गया है.

बुरी खबर : भारत में भी मिला COVID-19 का नया Strain, 6 लोग संक्रमित पाए गए

क्या है COVID-19 का यह New Starin ?

कोरोना वायरस (COVID-19) के इस नए वैरिएंट (B.1.1.7) के बारे में अभी वैज्ञानिक ज्यादा जानकारियां नहीं जुटा पाएं हैं. इसके जीनोम संरचना पर अभी रिसर्च चल रहे हैं. फिलहाल वैज्ञानिक अभी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इसमें हुए म्यूटेशन से वायर और ज्यादा खतरनाक हो रहा है या कमजोर और क्या नया स्ट्रेन जांच में सही से पकड़ा जा सकता है या नहीं.

COVID-19 New Strain : ब्रिटेन से भोपाल और इंदौर आए 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

कितना खतरनाक है COVID-19 का New Strain

फिलहाल अभी इस नए स्ट्रेन के बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारी नहीं मिल आई है, लेकिन यह अन्य स्ट्रेन के मुकाबले 300 फीसद ज्यादा संक्रमित करने वाला बताया जा रहा है. खैर ज्यादा संक्रामक होने की वजह से खतरनाक तो है ही, क्योंकि यह लोगों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ाता है. इस वैरिएंट में पिछले कुछ महीनों में ही 23 बार म्यूटेशन हुआ है जो हैरान करने वाला है.

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story